Thursday , 22 October 2026
Breaking News

युगानुकूल नवरचनाओं के लिए तैयार किए जाएंगे कार्यकर्ता – निंबाराम

कोटा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान क्षेत्र के तीनों प्रान्तो के स्वयंसेवकों का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम का शुभारम्भ वैशाख शुक्ल एकादशी को कोटा में हुआ। वर्ग के प्रारम्भ में वर्ग के सर्वाधिकारी जगदीश सिंह राजपुरोहित जोधपुर, राजस्थान क्षेत्र के प्रचारक निंबाराम तथा वर्ग के पालक अधिकारी मनोज कुमार ने भारतमाता के चित्र के समक्ष पुष्पार्पित एवम् दीप प्रज्ज्वलन कर वर्ग का विधिवत शुभारंभ किया। वर्ग की जानकारी देते हुए प्रान्त प्रचार प्रमुख राजेन्द्र लालवानी ने बताया कि इस वर्ग में राजस्थान की संघ रचना के 22 विभागों से 359 शिक्षार्थी सहभागिता कर रहे हैं।

 

स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए निंबाराम ने कहा कि संघ की 99 वर्ष की यात्रा में आपातकाल व कोरोनाकाल को छोड़कर प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में संघ के प्रशिक्षण वर्ग लगते आए हैं। कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम विशेष रूप से प्रवासी कार्यकर्ता अर्थात एक शाखा से अधिक शाखाओं की जिम्मेदारी निभाने वालों के लिए यह प्रशिक्षण है।

 

Workers will be prepared for innovations according to the times - Nimbaram

 

कार्यकर्ता की गुणवत्ता का श्रेष्ठ स्तर निर्माण हेतु प्रशिक्षण वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, कार्यकर्ता की गुणवत्ता बढ़ने से कार्य की गुणवत्ता स्वतः बढ़ती है। प्रशिक्षित एवं योग्य कार्यकर्ता का प्रभाव कार्य क्षेत्र में भी दिखाई देता है। आज के समय में समाज परिवर्तन व सज्जन शक्ति को जोड़ना संघ शताब्दी वर्ष में कार्य का मुख्य लक्ष्य है। विकास वर्ग में समाज परिवर्तन की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस हेतु कार्यकर्ता के व्यवहार में पंच परिवर्तनों पर आग्रह किया जा रहा है जो समाज परिवर्तन हेतु आवश्यक हैं।

 

संघ शताब्दी वर्ष में कार्य विस्तार व सुदृढ़ीकरण तथा समाज से अधिक से अधिक सम्पर्क व संवाद के द्वारा विचार से शत प्रतिशत समाज को जोड़ने का प्रयास प्रवासी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जाएगा। कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम कोटा में 40 प्रबंधक, 43 शिक्षक व 22 विभाग प्रमुख उपस्थित हैं। वर्ग में सेवा, संपर्क व प्रचार का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम द्वारा वर्ग में प्रचार की गतिविधियों के प्रदर्शनी हेतु स्मार्ट स्क्रीन बोर्ड के द्वारा प्रचार की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया।

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !