Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री तक अब आमजन की पहुंच होगी और सुगम

संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन की दिशा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक आमजन अब अपना संदेश, शिकायत या सुझाव और सुगमता के साथ पहुंचा सकेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके लिए एक नई ई.मेल आईडी writetocm@rajasthan.gov.in बनाई गई है। इस पर भेजे गए ई-मेल सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेंगे।

Public will have access to the Chief Minister

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक आमजन की पहुंच को आसान और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बनाई गई इस नई ई-मेल आईडी पर प्रदेशवासी व्यक्तिगत संदेश भेजने के साथ ही गम्भीर आपराधिक प्रकरणों तथा किसी भी अन्याय के संबंध में शिकायत या अन्य समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करा सकेंगे। इन प्रकरणों, शिकायतों एवं समस्याओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

कोरोना महामारी के कारण आमजन अपने संदेश, शिकायत और सुझाव पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री से व्यक्तिशः मुलाकात नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही संक्रमण के फैलाव के खतरे एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली नियमित जनसुनवाई भी संभव नहीं हो पा रही है। ऐसे में आमजन की मुख्यमंत्री तक सहजता के साथ पहुंच सुनिश्चित करने की दृष्टि से यह पहल की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने गुड गवर्नेंस के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से हमेशा ही आमजन की प्रभावी सुनवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। अपने पिछले दोनों कार्यकाल के साथ ही वर्तमान कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री अपने राजकीय निवास पर स्वयं जनसुनवाई करते रहे हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी के इस दौर में व्यक्तिशः जनसुनवाई संभव नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए उन्होंने तकनीकी नवाचारों के जरिए आमजन की सुनवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !