Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर 12 जिलों में सूखा दिवस घोषित

राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के 12 जिलों के 50 नगर निकायों में होने वाले आम चुनाव के लिए संबंधित नगर निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उनसे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया है।

Dry Day declared in 12 districts in view of municipal elections

आदेशानुसार अलवर, बारां, धौलपुर, दौसा, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, सिरोही एवं भरतपुर जिले के 50 नगर निकायों में आम चुनाव के लिए 11 दिसम्बर को मतदान होना है। आम चुनाव के लिए संबंधित नगर निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में मतदान समाप्ति पर पूर्ण होने वाली 48 घंटों की अवधि तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। यह अवधि 9 दिसम्बर को सांय 5 बजे से 11 दिसम्बर 2020 को सांय 5 बजे तक रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !