खण्डार उपखंड मुख्यालय पर आधार कार्ड बनाने को लेकर ग्रामीण जन परेशान है। इधर-उधर मुख्यालय पर ऑफिसों के चक्कर लगाने के बाद भी लोगों के आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं।
ग्रामीण समाजसेवी ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार शर्मा खंडार विमलेश गुर्जर निवासी बाडपुर, धर्मेंद्र बैरवा निवासी पवंडी प्रवेश बेरवा पवंडी, अमर लाल निवासी वालेर, प्रदीप लखेरा, निवासी खंडार, ओमप्रकाश बैरवा निवासी खंडार, राजेंद्र बेरवा निवासी कोसरा, बलबीर बैरवा निवासी कोसरा आदि ग्रामीणों ने बताया कि आधार कार्ड नहीं बनने से कई सरकारी दस्तावेज संबंधी कार्य बाधित हो रहे हैं।

कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पीड़ित ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग करते हुए आमजन के लिए उपखण्ड मुख्यालय खण्डार पर आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया