Saturday , 6 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शनिवार को महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) साहूनगर तथा स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल स्कूल सूरवाल का औचक निरीक्षण कर बालकों से संवाद किया तथा शिक्षण की गुणवत्ता एवं शैक्षिक स्तर की जांच की। कलेक्टर सुबह सवा ग्यारह बजे महात्मा गांधी स्कूल साहूनगर पहुंचे। यहां उन्होंने अंग्रेजी माध्यम शिक्षण की जांच की। कक्षा 9 के बालकों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कोरोना काल में विद्यालयों में शिक्षण नहीं होने पर उन्हें ऑनलाइन दिए जा रहे होमवर्क एवं शिक्षण की जांच की। कलेक्टर ने बालकों से सवाल जवाब भी किए। बालकों के शिक्षण का स्तर जाना तथा कक्षा 9 में विज्ञान शिक्षक द्वारा करवाए जा रहे शिक्षण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कक्षा 12 के बालकों के साथ भी सवाल जवाब किए। उन्होंने गृह कार्य जांच, ऑनलाइन शिक्षण में आई परेशानियों/सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की अंग्रेजी बोलने में आ रही झिझक को दूर करने के लिए विशेष अभ्यास करने के निर्देश दिए।

Collector did surprise inspection of schools in Sawai Madhopur

कलेक्टर ने साहूनगर स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण करवाने वाले शिक्षकों से भी संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने में आ रही परेशानियों, झिझक आदि के बारे में सवाल जवाब किया। शिक्षकों को अपनी झिझक दूर करने के लिए अंग्रेजी अखबार पढ़ने तथा इंग्लिश में क्विज आदि करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल स्कूल पहुंचे। यहां विद्यालय के बालकों से कोविड प्रोटोकाॅल की पालना तथा बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में पूछा। उन्होंने बालकों से संवाद करते विद्यालयों के शिक्षण स्तर की जानकारी ली। विद्यार्थियों के गृह कार्य की जांच भी कलेक्टर ने की। विद्यालय के शिक्षकों से संवाद करते हुए विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण के लिए विशेष सुधार के प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से कोविड प्रोटोकाॅल की पालना करने, पानी की बाॅटल, लंच आदि शेयर नहीं करने के निर्देश दिए। शिक्षकों से भी सवाल जवाब किए।
महात्मा गांधी स्कूल सूरवाल एवं स्वामी विवेकानंद स्कूल में विद्यार्थियों को जब पता लगा कि निरीक्षण कर उनसे संवाद करने वाले जिला कलेक्टर है तो विद्यार्थी बड़े प्रसन्न हुए। विद्यार्थियों ने कलेक्टर को शिक्षण, होमवर्क जांच आदि के संबंध में बताया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्वच्छता, पौधरोपण के संबंध में निर्देश दिए।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !