Thursday , 22 October 2026
Breaking News

लंबित कार्यों का शीघ्र पूरा करें – कलेक्टर

बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य आदि आवश्यक सेवाओं सम्बंधी बैठक जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। जिले में चल रहे विकास कार्य, व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की प्रगति की भी बैठक में समीक्षा की गई।
जिला कलेक्टर ने जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि झूलते और जर्जर तारों को बदलें या मरम्मत करवा दें। जो ट्रांसफार्मर निचली जगह पर रखें हुये हैं, उन्हें बेस बनाकर रखवायें ताकि बरसाती पानी से करंट का डर न रहे। उन्होंने डिमांड नोटिस जमा वाली सभी कृषि कनेक्शन फाइलों का जल्द से जल्द निस्तारण कर कनेक्शन देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पीएचईडी के नलकूपों पर बकाया बिजली कनेक्शन का कार्य जल्द पूरा करें। हैंडपंप मरम्मत अभियान के संबंध में नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। हैंडपम्पों पर लगे डिफ्लोराइड यूनिटों की समय-समय पर जॉंच करने, खराब पडे आरओ प्लांटों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने प्रत्येक प्रवासी श्रमिक का जन आधार कार्ड बनाने, गैर एनएफएसए प्रति प्रवासी को 10 किलो गेहूँ तथा प्रति परिवार 2 किलो चना दाल वितरण की राज्य सरकार की योजना की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को हुनर विकास कार्यक्रमों से जोड़ने के भी निर्देश दिये। मनरेगा के क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाने तथा टास्क आधारित कार्य देने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमचओ को निर्देश दिये कि नियमित टीकाकरण की प्रगति को बढायें, मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के लिये अभी से पूरी तैयारी रखें। मच्छररोधी गतिविधियों को करवाने, नि:शुल्क दवा एवं जांच योजना के कार्य की समीक्षा कर निर्देश दिए। इसी प्रकार जिले में कोविड-19 की स्थिति तथा इसके लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Quickly complete pending works Collector

काम को अटकायें नहीं:-जिला कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी नियमित जनसुनवाई करें। अपने कार्य को समय पर पूरा करें। पटवारी लेवल का प्रकरण तहसीलदार के पास, एसडीएम लेवल का प्रकरण कलेक्टर के पास न आये। केवल बजट सम्बधी मामले या जिला, राज्य स्तर पर निर्णय वाले मामलों को ही आगे रैफर करें। जमाबंदी, सीमाज्ञान, अतिक्रमण, हैंडपम्प मरम्मत जैसे मामले जिला कलेक्टर के पास आये तो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। मुख्यमंत्री महोदय की जनसुनवाई, घोषणा पत्र, बजट घोषणाओं की प्रगति की भी बैठक में समीक्षा की गई तथा सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का नियत अवधि में समाधान करने के निर्देश दिये गये।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कोई भी सरकारी कार्मिक अपने कंट्रोलिंग ऑफिसर की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़े। ब्लॉक और विभाग स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रूप से संचालित रखें।

क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करें:-जिला कलेक्टर ने रूडिप के तृतीय फेज के अन्तर्गत चल रहे सीवरेज लाइन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस योजना में जिला मुख्यालय पर 121.45 कि.मी. लम्बी सीवरेज लाइन डाली जा रही है तथा सूरवाल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अपग्रेडेशन कार्य चल रहा है। जिला कलेक्टर ने सीवरेज लाइन के लिये काटी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने साप्ताहिक टास्क निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद द्वारा नालों की सफाई के कार्य की समीक्षा की। आयुक्त नगर परिषद सवाई माधोपुर ने बताया कि 6 टीमे बनाकर नालों की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। शीघ्र ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। जिला कलेक्टर ने खरीफ को दृष्टिगत रखते हुये प्रमाणित बीज, खाद का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने, पात्र किसानों को निःशुल्क बीज मिनी किट वितरित करने के निर्देश दिये। सुचारू भेड निष्क्रमण के लिये चैक पोस्टों को सक्रिय रखने, भेडों और चरवाहों को चिकित्सा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के स्थानीय अधिकारी को निर्देश दिये कि जो कार्मिक विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन में दर्ज बैंक खाता संख्या जानबूझ कर बदल कर उसे चक्कर कटवाये, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें तथा छात्रवृत्ति के बकाया प्रकरणों को शून्य पर लाये। पालनहार योजना में मई 2020 तक भुगतान किए जाने की जानकारी संबंधित अधिकारी द्वारा दी गई। उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये। बैठक में एडीएम बीएस पंवार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !