Sunday , 6 September 2026
Breaking News

प्रभारी मंत्री ने जिले की विकास योजनाओं और कोरोना नियंत्रण की समीक्षा कर दिये दिशा-निर्देश

जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली ने आज सोमवार को टोंक से वीसी कर सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में कोरोना प्रसार रोकने के लिये किये गये उपाय, इनकी सफलता, गैर कोविड बीमारियों की रोकथाम, टीकाकरण, मनरेगा, प्रवासी श्रमिकों को रोजगार, टिड्डी नियंत्रण, जिले में खाद की उपलब्धता, बिजली, पेयजल आदि की समीक्षा की। वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम, बीडीओ, जिला, ब्लाॅक और ग्राम पंचायत लेवल अधिकारी वीसी में उपस्थित रहे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रभारी सचिव श्रेया गुहा ने प्रभारी मंत्री को बताया कि गैर एनएफएसए गरीब और सभी प्रवासियों को निःशुल्क गेहूं और चने की दाल वितरण के क्षेत्र में जिले ने बढ़िया कार्य किया है। अभी तक 85 प्रतिशत सामग्री का वितरण हो चुका है। शेष सामग्री का वितरण भी कुछ ही दिन में करवा दिया जायेगा।
प्रभारी मंत्री को जिला कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में गंगापुर में 13 और सवाई माधोपुर में 1 कोरोना पाॅजिटिव दर्ज है। जिले में कुल 5682 सैंपल लिये गये, इसमें से 75 पाॅजिटिव निकले तथा 56 रिकवर भी हो चुके हैं। कुल मिलाकर जिले में स्थिति नियंत्रण में है।

Minister in-charge reviewed development plans corona control guidelines
प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि मनरेगा में कार्य और श्रमिकों की संख्या बढाई जाये। अभी 85341 श्रमिक मनरेगा में कार्यरत हैं। अगले पखवाडे इस संख्या को 1 लाख से ज्यादा करने का लक्ष्य रखें। जिले में औसत मजदूरी अभी 165 रूपये है जो राज्य के औसत से 3 रूपये ज्यादा है। जिला कलेक्टर ने बताया कि टास्क ग्रुप छोटा करने या सम्भव हो तो ग्रुप के बजाय श्रमिक को ही टास्क देने की कार्ययोजना पर अमल कर रहे हैं ताकि ज्यादा काम करने वाला श्रमिक कम काम करने वाले श्रमिक का बोझ न झेले।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिले में पेयजल के लिये 50 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। इस राशि से 12 कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। शेष कार्य 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है।
जिला कलेक्टर ने जानकारी दी कि मई के प्रथम सप्ताह में आये अंधड से 338 गांवों में 3000 से ज्यादा विद्युत पोल और 400 से अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुये लेकिन हमने युद्ध स्तर पर अभियान चला कर रिकार्ड अवधि में इन गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। उन्होंने जिला प्रभारी मंत्री को आश्वासन दिया कि पेंडिंग कृषि विद्युत कनेक्षन देने का कार्य जुलाई तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
प्रभारी मंत्री ने टिड्डी नियंत्रण उपायों पर चर्चा की तो ड्रोन उपलब्ध करवाने की मांग सामने आयी ताकि दुर्गम इलाकों में बेहतर तरीके से टिड्डी नियंत्रण अभियान चलाया जा सके। इस पर प्रभारी मंत्री ने उपयुक्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जिला कलेक्टर ने बताया कि 325 करोड़ रूपये लागत की चम्बल-नादौती सवाई माधोपुर पेयजल परियोजना में 125 करोड़ रूपये अतिरिक्त बजट दे दिया जाये तो सवाई माधोपुर, करौली गंगापुर, टोडाभीम शहरों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। इस पर प्रभारी मंत्री ने विस्तृत नोट बनाकर भेजने के निर्देश दिये ताकि मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जा सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, एडीएम बीएस पंवार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ, जिला परिषद एसीईओ रामचन्द्र मीणा, एसीएम वर्षा मीणा भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !