जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में तैनात आरएससी जवान बलवीर पुत्र नत्थी जाटव निवासी रायसीस थाना नदबई जिला भरतपुर हाल कांस्टेबल 775 आरपीएल सवाई माधोपुर की पुलिस लाइन स्थित बैरक में मृत्यु हो गई। थानाधिकारी मानटाउन महेन्द्र शर्मा ने बताया कि जवान की तबियत खराब थी। जिसे सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस उप अधीक्षक राजवीर सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पोस्टमार्टम पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पुलिस जवान के शव को ससम्मान भरतपुर रवाना किया गया। इससे पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बलवीर जाटव को अंतिम सलामी दी।
यह भी पढ़ें:- #Breaking #SawaiMadhopur पुलिस लाइन सवाई माधोपुर में आरएसी जवान की हुई मौ*त”
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया