वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन शाखा सवाई माधोपुर के अध्यक्ष जनाबुद्दीन ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शंखनाद के तीसरे दिन इलेक्ट्रिक जरनल और ट्रैफिक के कर्मचारियों को 8 सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा की। उन्होंने एआईआरएफ और डब्ल्यू सी आरईयू द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में कर्मचारियों को बताया और वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन ने प्रण किया है 1/1/2004 के बाद भर्ती रेल कर्मियों को रिटायरमेंट के बाद रिटायरमेंट के समय बेसिक का कम से कम 50% गारंटीड पेंशन किसी भी रूप में देने का भारत सरकार से अनुरोध किया है।
इस आठ सूत्रीय मांग को लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन आगामी 18 दिसंबर को जोनल मुख्यालय जबलपुर में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इसे लेकर यूनियन आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है। साथ ही बताया की इसमें यूनियन के कार्यकर्ता कर्मचारियों के पास उनके कार्यस्थल पर जाकर कर्मचारियों को 8 सूत्री मांगों के बारे में बताने का काम करेंगे। साथ ही कर्मचारियों यूनियन के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने को तैयार रहने के लिए आह्वान करेंगे। शंखनाद में मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा, स्टेशन अधीक्षक शिवलाल मीणा, हनुमान मीणा, राजू चौधरी, रईस खान, सेतबंधु जाट, रूमा नाज़ सहित राकेश मीणा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।