जिले भर में गत शुक्रवार को बदला मौसम का मिजाज शनिवार को भी उसी अंदाज में नजर आया। शनिवार को भी दिनभर बादल छाये रहने के बाद शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी। लगातार दूसरे दिन भी बारिश के जारी रहने से किसानों के अरमानों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।

खेतों में खड़ी फसल को भी इससे नुकसान है। वहीं खेतों में कटकर रखी फसलों में इससे ज्यादा नुकसान होने की सम्भावना है। वहीं मौसमी बीमारियों के बढ़ने की भी आशंका दिखाई दे रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया