Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सामान्य सीट पर सामान्य श्रेणी के व्यक्ति को मिलना चाहिए टिकट – डाॅ. भरतलाल मथुरिया

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. भरतलाल मथुरिया ने सामान्य श्रेणी के लिए निर्धारित टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से अपनी उम्मीद्वारी पेश करते हुए सामान्य श्रेणी के व्यक्ति को टिकट देने की वकालत की है। डाॅ. भरतलाल मथुरिया ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता में अपनी बात रखते हए कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विश्व में भारत की धाक जमाई है आज दुनिया के सभी देश भारत को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं और मार्गदर्शन प्राप्त करते है। विदेशों में बस रहे भारतीय नागरिक यह महसूस करते हैं कि 2014 से पहले और अब भारतीयों को सम्मान मिलने लगा हैं। देश आज आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हैं जिससे जीडीपी में अविश्वसनीय बढ़ोतरी हुई है। केन्द्र की मोदी सरकार ने वर्षों से लटकी हुई समस्याओं का स्थायी समाधान किया है।

 

 

यथा जम्मू कश्मीर में लागु धारा 370 हटाकर क्षेत्र को राष्ट्रीय मुख्य धारा से जोड़ दिया गया हैं वहां के दलित व पिछड़े लोगों को भी सम्मान व समान अवसर मिलने लगे हैं। जम्मू कश्मीर में पर्यटन का बूम आ गया है। इसी प्रकार मोदी सरकार द्वारा मुस्लिम समाज में महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुप्रथा से मुक्ति दिलाई साथ ही राम मंदिर का मार्ग प्रसस्त कर निर्माण करवाया जो कि गत 500 वर्षों से चल रहे संघर्ष का अंत रहा। जन कल्याणकारी योजनाओं यथा उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम आवास योजना तथा किसान सम्मान निधि जैसी अनेकों योजनाएं गरीब किसानों, महिलाओं के हित की, लोगों के जीवन स्तर को सम्मानजनक बनाने में मील का पत्थर साबित हुई हैं जो आत्मनिर्भरता की ओर ले जायेगी।

 

A general category person should get a ticket on a general seat - Dr. Bharatlal Mathuria

 

इसी प्रकार भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण स्थान जैसे-वाराणसी, उज्जैन महाकाल, केदारनाथ त्रासदी के बाद केदारनाथ धाम का विकास आदि अनेको कार्य हमें गौरवान्वित करते हैं। स्थानीय टोंक-सवाई माधोपुर क्षेत्र में भी दिल्ली मुम्बई सुपर एक्सप्रेस वे का बनना क्षेत्र को न केवल दुनिया से जोड़ेगा बल्कि विकास के नये आयाम भी पैदा करेगा। हम मोदी सरकार के आभारी रहेगे जो ऐसी राष्ट्रीय योजना का लाभ सीधे-सीधे क्षेत्र को मिलने लगा है। आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए डाॅ. मथुरिया ने कहा कि टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट राजस्थान के उस पूर्वी क्षेत्र में सम्मिलित है जहां की जाति विषमता व जातीय उन्माद स्वरूप राजनीति में पार्टियों की जय और पराजय होती है इस कारण से जनमानस में निराशा व कमजोरी आती रही है।

 

 

इसलिए भाजपा द्वारा सामान्य सीट होने से जातीय उन्माद के दबाव में तुष्टीकरण का आभास न देकर स्थानीय सामान्य सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित राजनीति में सक्रिय निर्विवाद व नए चेहरे वाले पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता जो कि सभी जाति वर्णों में पेठ रखने की क्षमता रखता हो को उम्मीदवार बनाया जाना उचित होगा।इसके साथ ही उन्होंने जिले एवं क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव देते हुए कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुये बालेर, करणपुर क्षेत्र के नजदीक चम्बल नदी पर पूल द्वारा जोड़ दिया जाये तो न केवल राजस्थान व मध्यप्रदेश के बीच आवागमन सुगम होगा चम्बल नदी में डूबने की घटनाओं से निजात मिलेगी बल्कि रणथम्भौर अभ्यारण्य केला देवी अभ्यारण्य व मध्यप्रदेश के कुनो अभ्यारण्य का सीधा जुडाव भी होगा जिससे इलाके को पर्यटन का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास की योजना की रूपरेखा बने स्थानीय योजना बनायी जाये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !