Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राज्य सरकार पत्रकार हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – कुमार अजय

चूरू: इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) चुरू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित तिवारी और कार्यकारिणी का सम्मान समारोह स्थानीय सूचना केंद्र में बीते गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीपीआर कुमार अजय ने की।

 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार नवगठित जिला कार्यकारिणी में मनोज शर्मा को उपाध्यक्ष, कुंजबिहारी बिरमीवाला को सचिव, नरेश भाटी को कोषाध्यक्ष, संजय प्रजापत एवं आशुतोष उपाध्याय को प्रवक्ता बनाया गया है। इसी प्रकार वरिष्ठ पत्रकार जेपी जोशी, नरेंद्र शर्मा, देवराज लाटा, राधेश्याम चोटिया, मुरली बोचीवाल सलाहकार मंडल में रहेंगे। कार्यसमिति सदस्य के तौर पर शिवनंदन शर्मा, विजय सारस्वत, राहुल शर्मा, विजय चौहान, बजरंग सैनी, शैलेंद्र सोनी, नवरत्न प्रजापत को शामिल किया गया है।

 

 

Rajasthan government committed to protecting the interests of journalists IWFJ - Kumar Ajay

 

 

 

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश सोनी एवं गिरधारी सैनी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। इस दौरान कुमार ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इसी दृष्टिकोण से बजट में राजस्थान जर्नजिस्ट हैल्थ स्कीम लागू करने के साथ ही अधिस्वीकरण के लिए अनुभव तथा उम्र में शिथिलन दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तंभ माना गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां है। इन चुनौतियों से छुटकारा पाने के लिए पत्रकारों को अपनी स्थिति में मंथन करते हुए खुद को मजबूत करना होगा।

 

 

 

 

संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई है कि पत्रकार हितों की दिशा में यह कार्यकाल अधिक बेहतर साबित होगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि उनकी यह कोशिश रहेगी कि सभी पत्रकार साथी एकजुट होकर कार्य करें ताकि एक सामूहिक नेतृत्व के आधार पर बेहतर कार्य हो। नवनियुक्त उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि कोई भी संगठन तभी तक जिंदा रहता है, जब संगठन से जुड़े सभी लोग सकारात्मक भाव से एकजुट होकर कार्य करें।

 

 

 

 

 

सहायक जनसंपर्क अधिकारी मनीष कुमार ने पत्रकारिता एवं जनसंपर्क के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी एक दूसरे के लिए पूरक की भूमिका में रहेंगे तो बेहतर व्यवस्था का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना को अंतिम छोर तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है। इस दौरान जगदीश सोनी, शैलेंद्र सोनी, बजरंग सैनी, विजय सारस्वत, विजय चौहान, अख्तर मणियार, राहुल शर्मा, पुनीत सोनी, जितेश सोनी, पंकज शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, महेंद्र सोनी, दीपक सैनी, शंकर कटारिया, आदित्य शर्मा, रामचंद्र गोयल, संजय गोयल, मंगेज सिंह राजावत, विजय रक्षक, बजरंगलाल मीणा सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !