Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, लेकिन…

नई दिल्ली:- दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को श*राब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। दो जजों की बेंच ने कहा कि इस मामले में कुछ सवाल हैं जिसे एक बड़ी बेंच द्वारा देखे जाने जरूरत है।

जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि, “अरविंद केजरीवाल 90 से अधिक दिनों से जेल में बंद हैं।” उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान जिन शर्तों पर वो रिहा किए गए थे उन्हीं शर्तों पर उन्हें रिहा किया जाएगा। बेंच ने कहा कि वो एक चुने हुए नेता हैं। हालांकि बेंच ने ये भी कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं, इस बारे में निर्देश नहीं दिया जा सकता। जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि, “इस पर फैसला लेने की जिम्मेदारी हम अरविंद केजरीवाल पर छोड़ते हैं।”

Delhi CM Arvind Kejriwal got interim bail from the Supreme Court

लेकिन जेल से बाहर नहीं आएंगे सीएम केजरीवाल:-

बता दें कि सीएम केजरीवाल अभी जमानत पर जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे क्योंकि सर्वोच्च न्यायाल ने उन्हें ईडी की ओर से की गई गिरफ्तारी के मामले में अंतरिम जमानत दी है। कुछ दिन पहले सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। केजरीवाल ने सीबीआई की ओर से हुई गिरफ्तारी मामले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले की सुनवाई 17 जुलाई को होनी है।

वकीलों ने क्या कहा:

कोर्ट में सीएम केजरीवाल की ओर से पेश हुए वकील शादान फरासत ने कहा कि कोर्ट ने कहा कि जहां तक गिरफ्तारी का संबंध है, गिरफ्तारी से जुड़े कुछ जरूरी पहलू हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पहले ही लंबे समय से जेल में गुजार चुके हैं और इसलिए ईडी मामले में उन्हें तत्काल रिहा करने और जमानत देने का आदेश दिया है।

केजरीवाल के दूसरे वकील ऋषिकेश कुमार ने कहा कि ‘सेक्शन – 19 के तहत गिरफ्तारी की आवश्यकता पर विचार करने के लिए कोर्ट ने एक बड़ी बेंच के पास मामला भेज दिया है। सीबीआई का केस लंबित है इसलिए अभी केजरीवाल जेल में ही रहेंगे।

आखिर क्या था मामला?

दिल्ली की श*राब नीति में कथित घोटाले के आरोप में अरविंद केजरीवाल को बीते 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जो खारिज हो गई है। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 17 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। मई में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को फौरी राहत देते हुए 21 दिनों के लिए दो जून तक अंतरिम जमानत दी थी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !