Saturday , 5 September 2026
Breaking News

दो बसें त्रिशूली नदी में गिरीं, 62 लोगों के बहने की आशंका

नेपाल: नेपाल में भूस्खलन के कारण दो यात्री बसें त्रिशूली नदी में गिरकर बह गई हैं, जिसमें कई दर्जन लोगों के बह जाने की आशंका है। भूस्खलन की घटना नारायणगढ़ – मुगलिन सड़क मार्ग पर घटित हुई है। छितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने कहा कि शुक्रवार को सुबह 3:30 बजे दो बसें त्रिशूली नदी में गिर गईं है।

उन्होंने बताया कि एक बस बीरगंज से काठमांडू और दूसरी बस काठमांडू से गौर की ओर जा रही थी। छितवन के उप मुख्य जिला अधिकारी चिरंजीवी शर्मा ने न्यूज एजेंसी बीबीसी नेपाली सेवा को बताया कि बीरगंज से काठमांडू जा रही बस में करीब 21 लोग और काठमांडू से गौर जा रही बस में करीब 41 यात्री सवार थे।

Two buses fall into Trishuli river in nepal

उनके अनुसार, सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि एक बस नदी में मिल गई है, लेकिन लापता यात्रियों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। अधिकारियों के अनुसार त्रिशूली नदी का बहाव तेज होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ ने इस दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया है।

शुक्रवार की सुबह उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि, “लापता लोगों को तलाश करने और बचाव कार्य के लिए मैंने गृह मंत्रालय समेत सभी सरकारी एजेंसियों को निर्देश दिए हैं।” उन्होंने संघीय, प्रांतीय और स्थानीय प्रशासन से सहयोग और तालमेल करने की अपील की है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !