Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आपके एक वोट की ताकत से राम मंदिर का निर्माण हुआ – मदन दिलावर

भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक एवं कार्यशाला लोकसभा चुनाव कार्यालय होटल अनंता पैलेस में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, लोकसभा के सहप्रभारी शैलेंद्र भार्गव, लोकसभा के चुनाव संयोजक नरेश बंसल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा रहे। जिला मिडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि दिलावर ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहना है।

 

Ram Mandir was built with the power of your one vote - Madan Dilawar

 

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और अबकी बार 400 पार के साथ राजस्थान की पूरी 25 लोकसभा की सीट जीतकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। कार्यकर्ता के एक वोट की कीमत हैं जो आज राम मंदिर बना। इस दौरान उन्होंने गांव चलो अभियान का फीडबैक लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया की सभी कार्यकर्ताओं को नमो एप डाउनलोड करके प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री उदय सिंह गुर्जर ने किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पंचायत समिति के प्रधान, जिला कार्यकारणी सदस्य, मोर्चो के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !