Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जनसुनवाई में आने वाले परिवादों का निर्धारित समय में करें निस्तारण : सम्भागीय आयुक्त

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व मुख्य सचिव राजस्थान सरकार सुधांश पंत के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदना की सुनवाई कर उन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवरमल वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई की। सम्भागीय आयुक्त कहा कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार कार्यालयों में सुशासन पर विशेष ध्यान देते हुए प्रत्येक राजकीय कार्यालय में एक घण्टे की अवधि अंकन करते हुए सभी जिला स्तरीय उपखण्ड स्तरीय कार्यालयों में विभागीय अधिकारियों द्वारा आमजन की सुनवाई कर राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर कार्यालय एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में की जाने वाली जनसुनवाई के प्रकरणों का संकलन कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय की ई-मेल पर भी भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।

 

Complaints coming in public hearing should be disposed of in stipulated time-Divisional Commissioner

 

जनसुनवाई के दौरान राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नाले से अतिक्रमण हटवाने, कुस्तला-सूरवाल बाईपास में आने वाली कृषि भूमि का मुआवजा दिलवाने, भू-खण्ड का पट्टा बनवाने, रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म पर रेल से आने वाले अशुद्ध मावा, पनीर पर जांच कर कार्यवाही करने, चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने, खातेदारी कृषि भूमि पर कब्जा दिलवाने, सीवरेज लाईन अवरूद्ध होने, आबादी भूमि से अतिक्रमण हटवाने सहित करीब 50 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, सहायक कलेक्टर यशार्थ शेखर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, सहायक निदेशक लोक सेवाएं रूबी अंसार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !