सवाई माधोपुर: श्री विजयेश्वर नवयुवक रामलीला मंडल द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर 3 अक्टूबर से मानटाउन क्लब में आयोजित होने वाली रामलीला की सफलता हेतु बजरिया स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में गणेशजी को निमंत्रण दिया गया है। रामलीला मंचन के शुभारंभ के अवसर पर 3 अक्तूबर की शाम 8 बजे सामुहिक हनुमान चालीसा का आयोजन रखा गया है, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना,अध्यक्षता नगर परिषद सभापति सुनील तिलकर और विशिष्ठ अतिथि रूप मे नगर परिषद के पार्षद रहेंगे।
समिति सदस्यों ने सामुहिक हनुमान चालीसा की सफलता हेतु बजरिया में संपर्क किया गया। इस दौरान संरक्षक मोहन लाल कौशिक, अध्यक्ष लालचंद गौतम, संयोजक राजेश गोयल, कोषाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह राजावत, सह संयोजक रामपाल बालोत, दानेद्र शर्मा, मुकेश योगी, मुकेश गौतम, हरिशंकर सुवालका उर्फ काका जी,पवन सैनी, भुवनेश शर्मा, लोकेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
