रवांजना डूंगरथाना पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डंपर जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी छोटू लाल पुत्र रामकिशन निवासी खेड़ा लाखनपुर, बौंली जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।
रवांजना डूंगर थानाधिकारी यदूवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में अवैध खनन/परिवहन की रोकथाम हेतू जिले में अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत रवांजना डूंगर थाना पुलिस के नेतृत्व में बनवारी लाल हेड कांस्टेबल मय टीम बजरी खनन एवं परिवहन रोकथाम व कार्यवाही हेतु कार्यवाही करते हुए बीते शुक्रवार को डंपर, जिसमें अवैध बजरी भरी हुई थी, को आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में जब्त किया गया है।

पुलिस ने आरोपी चालक छोटू लाल पुत्र रामकिशन निवासी खेड़ा लाखनपुर, बौंली जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में रवांजना डूंगर थानाधिकारी यदुवीर सिंह, बनवारी लाल हेड कांस्टेबल, विनोद कुमार कांस्टेबल, प्रवीण कांस्टेबल, धर्मराज कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया