विश्व प्रसिद्ध खेल कमेंटेटर जसदेव सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। दूरदर्शन और रेडियो पर जसदेव सिंह की कमेंट्री के लाखों प्रशंसक रहे हैं।

उनका बचपन सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे में बीता था। 1959 में उन्होंने जयपुर रेडियो स्टेशन पर समाचार वाचक के तौर पर काम किया था।
जसदेव सिंह ने अपनी जानदार आवाज से करोड़ों लोगों को सालों-साल मैच का हाल सुनाया। 70 और 80 के दशक में जसदेव सिंह खेल प्रेमियों की जानी पहचानी आवाज थी।
जसदेव सिंह के निधन पर खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई हस्तियों ने शोक जताया। राठौड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा, आकाशवाणी और दूरदर्शन के बेहतरीन कमेंटेटर्स में से एक जसदेव सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने ओलंपिक, एशियन गेम्स, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस समेत अनगिनत कार्यक्रमों में आवाज का जादू बिखेरा।
जसदेव सिंह ने करीब 6 एशियन गेम्स और इतने ही हॉकी वर्ल्ड कप में कमेंटरी की। जसदेव सिंह ने साल 1963 से लगातार 48 वर्षों तक गणतंत्र दिवस की कमेंटरी की। भारत सरकार ने साल 1985 में उन्हें पद्म श्री और साल 2008 में पद्म भूषण से नवाजा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया