बामनवास तहसील में स्थित ग्राम ककराला निवासी रामजीलाल मीना की धर्मपत्नी कौशल्या देवी का निधन गत 25 फरवरी 2022 को हो गया था। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालौर ने बताया कि उनकी मां स्वर्गीय कौशल्या देवी विगत डेढ़ साल से गंभीर, रोगग्रस्त थी। कौशल्या देवी 58 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी थी। उन्होंने बताया कि सभी ग्रामवासियों एवं परिजनों ने एकमत होते हुए सामाजिक कुरीति मृत्युभोज का परित्याग करने का संकल्प लिया और सभी ने मृत्यु भोज नहीं करने का निर्णय लिया है।

कौशल्या देवी का परिवार अधिकतम शिक्षित एवं संभ्रांत परिवारों में से है। उनक ज्येष्ठ पुत्र कमलेश मीना वरिष्ठ शिक्षक है और दूसरा पुत्र लोकेश मीना वर्तमान में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालौर के पद पर कार्यरत हैं। अन्य पुत्र भी विभिन्न सरकारी सेवाओं में है। परिजनों की इस पहल का समस्त इलाके में सभी समाजों ने स्वागत किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया