Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पथिक लोक सेवा समिति ने की बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की मांग

समाजिक संस्था पथिक लोक सेवा समिति के सदस्यों एवं संस्था से जुड़ी हुई युवतियों ने जिले के एक गांव में हुए शर्मसार कर देने वाले नाबालिग से बलात्कार की घटना के मामले में अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनको फांसी की सजा दिलवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

 

संस्था की युवा महिला सदस्यों ज्ञापन में  बताया कि जिले में कई संस्था, विद्यालय, कोचिंग क्लासेज, कॉलेज आदि के रास्तों में आपराधिक छवि वाले युवकों द्वारा छात्राओं को छेड़ने व अभद्रता की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिले में गांजा, अफीम, चरस, स्मैक जैसे विभिन्न प्रकार के नशे के कारोबार के चलते तथा सरेआम ऑनलाईन – ऑफलाईन सट्टे का कारोबार बढ़ने से अपराध बढ़ रहे हैं।

 

Pathik lok seva samiti demand to death penalty for the rapists in sawai madhopur

 

युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। इन पर तुरन्त शिकंजा कसने की आवश्यकता है। ज्ञापन देकर जिला प्रशासन से अपराधों बलात्कार, छेड़छाड़, नशा, सट्टेबाज आदि पर अंकुश लगाते हुए ऐसे चिन्हित स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। इस दौरान ज्ञापन देने से पूर्व संस्था कॉर्डनेटर रेखा मीना, भारती जोलिया, पूजा गुप्ता, सविता शर्मा, शिवानी राणावत, सपना सहित 50 से अधिक लड़कियां महावीर पार्क में एकत्रित होकर रैली निकाल कर प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !