Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राजस्व अधिकारी सक्रियता से करें कार्य – कलेक्टर

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आमजन की शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई व निस्तारण सक्रियता के साथ करते हुए पैंडेन्सी को शून्य करें। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें जिससे आमजन को लाभ मिले। डॉ. सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे साप्ताहिक आधार पर कार्यों की समीक्षा करें और लापरवाही बरतने वाले कार्मिक के खिलाफ कार्यवाही करें।

Revenue Officer actively work - Collector

कलेक्टर डॉ. सिंह ने सीमाज्ञान के लम्बित मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार देने के संबंध में बकाया प्रकरणों का मिशन मोड में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीमाज्ञान के बकाया प्रकरणों के संबंध में त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित 27 बिन्दुओं के आधार पर अपने क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की लगातार समीक्षा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों में जीरो पैंडेन्सी के लिए अधिकारी प्रयास करें।
जिला कलेक्टर ने बैठक में राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों का निस्तारण लक्ष्य अनुसार किए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सभी प्रकार की राजस्व आय एवं वसूली, एल.आर.एक्ट एवं एम.ए.सी.टी. के प्रकरणों के भी त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने खातेदारी के मामलों में रिकॉर्ड एवं मौके की जांच कर सभी विवाद रहित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि विचाराधीन राजस्व मुकदमों के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के प्रयास किये जायें। कलेक्टर डॉ. सिंह ने सभी प्रकार की बकाया राजस्व वसूली के लिए मिशन मोड में प्रयास करने एवं शत-प्रतिशत वसूली किये जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में पंजीयन, म्यूटेशन, जमाबंदी, सीमाज्ञान, प्राथमिक जांच, तहसीलदार लेवल की जांच, सेग्रिगेशन, कम्प्यूटर में म्यूटेशन फीडिंग और मॉडल रिकॉर्ड रूम के प्रकरणों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने संपर्क पोर्टल एवं 181 पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संपर्क पोर्टल एवं अन्य प्लेटफाॅर्म पर दर्ज प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण करने निर्देश दिए।
राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, एसडीएम गंगापुर विजेन्द्र मीना, एसडीएम मलारना डूंगर मनोज वर्मा, एसडीएम खंडार रतनलाल अटल, एसडीएम वजीरपुर सुनिता यादव, एसडीएम चौथ का बरवाड़ा राहुल सैनी सहित सभी तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !