(बामनवास) ग्राम पंचायत पट्टी कला के डूंगरी बालाजी के चारों तरफ बनाई गई सीसी रोड़ एक भी बारिश नहीं झेल पाई और जगह जगह से टूट गई।

ग्रामीणों ने बताया कि 10 माह पूर्व बनाई गई सीसी रोड़ जगह जगह पर टूट गई है। इस सड़क के घटिया निर्माण के संबंध में पूर्व में लिखित रूप से विकास अधिकारी को अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज तक इस संबंध में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। ना ही सड़क को दुरस्त किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया