बामनवास उपखंड की ग्राम पंचायत पट्टी कला की मुख्य सड़क पंचायत समिति की तरफ जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गांव की मुख्य सड़क की ऐसी दुर्दशा पर ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि कभी भी यहां पर राहगीर नहीं निकल सकता है। सड़क पर कीचड़ जमा रहता है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार लिखित रूप से ग्राम पंचायत में प्रार्थना पत्र भी दिया जा चुका है लेकिन आज तक यहां पर कोई सफाई कार्य नहीं करवाया गया। जबकि पूर्व में सड़क के दोनों तरफ नाले बने हुए हैं फिर भी आस पास के घरों का पानी भी सड़क पर बहता रहता है। इस संबंध में पहले भी कई बार उच्चाधिकारियों तक इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है लेकिन आज तक ग्रामीणों को कोई राहत नहीं मिल पाई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया