Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शिवाड़ जाने वाले यात्रियों की राहें रोकती सड़कें

घुश्मेश्वर महादेव मंदिर शिवाड़ को जोड़ने वाली चारों तरफ की सड़कों का बुरा हाल है। सड़कें अपने घाव दिखा रही है। लेकिन देखने वाला कोई नहीं है। घुश्मेश्वर नगरी में महाशिवरात्रि का पांच दिवसीय महोत्सव 8 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है इस कारण भोले बाबा के मेले में आने वाले हजारों पैदल यात्रियों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीण एवं घुश्मेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष ने विभाग अधिकारियों को कई बार अवगत करवा कर सड़क मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं।

 

समाजसेवी जगदीश प्रसाद सोनी और विकास कुमार गुर्जर ने बताया कि भोले के दरबार में अधिकतर श्रद्धालु जयपुर, वाया, बरौनी, नटवाड़ा, शिवाड़, दौसा, बौंली, वाया, जामडोली, शिवाड़, कोटा, बूंदी, वाया, मंडावर, ईसरदा, शिवाड़ भोले बाबा के दरबार में पहुंचते हैं और इन्हीं मार्गों की सड़कों की स्थिति ऐसी है कि वाहनों का चलना तो दूर की बात है पैदल भी आसानी से नहीं चल सकते।

 

Roads blocking the way for travelers going to Shivar

 

जिनकी समय-समय पर सांसद एवं विधायकों एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग को अवगत करवाया गया है किंतु सड़क नहीं बनाई गई है। बरौनी से कंवरपुरा तक का सड़क मार्ग जगह से टूटा पड़ा है सड़क ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कछुआ चाल की तरह धीमी गति से कराया जा रहा है।

 

जिसके चलते 21 किलोमीटर मार्ग का किया कार्य 6 महीने से चालू है मार्ग में आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं टोंक, मंडावर, वाया, ईसरदा, शिवाड़, सवाई माधोपुर, आछेर, शिवाड़, जामडोली, शिवाड़ मार्ग क्षतिग्रस्त होकर गढ़ों में तब्दील होकर अपने जख्म दिख रहा है और दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !