Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नव नियुक्त एसपी ममता गुप्ता ने किया कार्यभार ग्रहण   

सरकार से मिलने वाले दिशा-निर्देशों की पालना व आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पहली प्राथमिकता होगी – ममता गुप्ता 

नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने आज सोमवार को दोपहर बाद अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जिले के अनेक पुलिस अधिकारियो के साथ चर्चा की, उसके तुरंत बाद जिला कलेक्टर खुशाल यादव के साथ जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा की। नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को ही स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथ परिचयात्मक मुलाकात की।

 

इस दौरान उन्होंने मीडिया से सहयोग की उम्मीद जताई, वहीं अपनी ओर से मीडिया के सकारात्मक सुझाव की भी अपेक्षा की। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि उनका जिले में कानून व्यवस्था पर तो ध्यान रहेगा ही खासकर सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के तुरंत निस्तारण पर फोकस रहेगा।

 

Newly appointed SP Mamta Gupta took charge

 

उन्होंने कहा कि मैं महिला हूं इसलिए मेरा महिलाओं के प्रति भी विशेष फोकस रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा की हर पीड़ित को समय पर न्याय मिले, हर आदमी को मेरी हर समय बिना किसी परेशानी की उपलब्धता रहेगी, ये मेरा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा की मीडिया के लोग भी मुझे अपने सुझाव देते रहेंगे तो मुझे भी काम करने में सहयोग मिलेगा।

 

इस मौके पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, राजेश गोयल, राजमल जैन, नरेंद्र भारद्वाज, गजानंद शर्मा, विद्युत जैन, नरेंद्र शर्मा, राकेश अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, लोकेश टटवाल, मुकेश जैन, नईम अख्तर, साहिल खान, सुरेन्द्र शर्मा, निर्मल सैन सहित मौजूद पत्रकारों ने ममता गुप्ता को गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !