बामनवास उपखण्ड मुख्यालय पर आज शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे लड़की से पर्स लूट कर ले गये।

जानकारी के अनुसार सराय निवासी किसान रमेश मीणा अपनी बैटी को साथ लेकर एसबीआई बैंक से पैसे निकलवाने आया था। बैंक से 40 हजार रूपये निकालकर अपनी बेटी के पर्स में रख दिये। बेटी को बस स्टेंड पर छोड़कर सब्जी लेने चला गया। कार में अकेली लड़की को बैठा देखकर लड़कों ने धक्का मार कर लुटेरे पैसों सहित पर्स लेकर मोटर साईकिल से फरार हो गये। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पीड़ित एकता मीना से घटना की जानकारी ली।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया