Sunday , 6 September 2026
Breaking News

कल से चालू हो जाएंगे लोको पायलट और गार्ड के लाइन बॉक्स

रेल कर्मचारियों के आक्रोश के सामने झुकते हुए शनिवार से गाड़ी संचालन के लिए लोको पायलट एवं गार्डों की ड्यूटी संबंधित सामान एवं अति आवश्यक उपकरण रखने के लिए बनाए गए लाइन बॉक्स का भेजना चालू हो जाएगा।
यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि लोको पायलट एवं गार्ड के लाइन बॉक्स पुनः चालू करवाने की मांग को लेकर आज शुक्रवार रनिंग स्टाफ ने यूनियन के महामंत्री कॉम मुकेश गालव और कोषाध्यक्ष इरशाद खान के नेतृत्व में कोटा लॉबी और डीआरएम कार्यालय पर जंगी प्रदर्शन किया। जिसके परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय जबलपुर द्वारा कोटा सहित तीनों मंडलों के डीआरएम को लाइन बॉक्स पुनः चालू करने हेतु आदेश दे दिए गए है। वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि कॉविड-19 के समय लॉकडाउन के कारण लोको पायलट एवं गार्ड के लाइन बॉक्स का लदान और उतराई बंद कर दी गई थी जिसके कारण रनिंग स्टाफ को उसका सामान स्वयं के बेग में रखना पड़ रहा था, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही थी।

Loco pilot guard line boxes operational tomorrow

साथ ही सारे सामान ले जाना संभव नहीं होने के कारण उन्हें ड्यूटी करने में विशेषकर सेक्शन में केटल रन ओवर तथा अन्य लोको विफलता के समय भी परेशानी आ रही थी। लोकडाउन खुलने के बाद अन्य व्यवस्थाएं तो चालू कि गई लेकिन लाइन बॉक्स पुनः चालू नहीं किया गया, जिससे रनिंग स्टाफ में रोष व्याप्त था। उन्होंने यूनियन से लाइन बॉक्स पुनः चालू करवाने हेतु अपील की थी। जिस पर संज्ञान लेकर यूनियन ने पत्र और वार्ता के माध्यम से प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन प्रशासन ने इस विषय पर कोई कार्यवाही नहीं की, जबकि कोटा के सन्निकत सभी मंडलों में ये चालू कर दिए गए। इसी प्रकार गंगापुर सिटी लौबी में रनिंग कर्मचारियों ने लाइन बॉक्स पुनः चालू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। अपनी मांग पर सकारात्मक निर्णय होने से रनिंग स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने इस विषय को उठाने तथा आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव, कोषाध्यक्ष इरशाद खान का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि ये यूनियन में उनके विश्वास और रनिंग स्टाफ एकता की जीत है। लॉबी और डीआरएम ऑफिस में आम सभा को लोको शाखा अध्यक्ष नरेश मालव, कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रकाश मीणा, ओपन लाइन शाखा कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, मनोज हाड़ा, संदीप कोरपाल, अनिल सिंह, मनोज कुमावत, नितेश, एस के पुरोहित, मुश्ताक सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !