Saturday , 11 July 2026
Breaking News

बालगृह में एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां, बच्चों ने खोली पोल

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के कृष्णमपुरम कॉलोनी स्थित त्रिनेत्र बालगृह में बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौतम ने सोमवार को बालगृह का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में एक्सपायरी डेट पार कर चुका आटा रखा मिला, जिससे बच्चों के लिए रोटियां बनाई जा रही थीं। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेदप्रकाश पूर्वियां को बुलाकर खराब आटे को नष्ट करवाया गया।

rotis were being made from expired flour in the orphanage in sawai madhopur

वहीं रोटियां रखने का कैसरोल टूटा हुआ और फंगस लगा पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि नर्सिंग ऑफिसर ललित भारद्वाज ने उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर रखे थे, लेकिन बच्चों ने बताया कि वे पिछले तीन-चार दिनों से बालगृह नहीं आए। पूर्व निरीक्षण में बच्चों के मेडिकल चेकअप के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करवाया गया। केवल बच्चों की हाइट और वजन नापकर औपचारिकता पूरी कर दी गई। बच्चों ने कपड़ों के वितरण में भी गड़बड़ी की शिकायत की।

रजिस्टर में अधिक सामान बांटना दर्ज था, जबकि बच्चों को कम कपड़े दिए गए। इसके अलावा डाइट चार्ट के अनुसार भोजन, फल, मिठाई और जरूरी सामग्री जैसे साबुन, शैम्पू व हेयर ऑयल भी उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे थे। बालगृह में साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब मिली। बाथरूम और टॉयलेट से तेज बदबू आ रही थी। निरीक्षण के बाद समीक्षा गौतम ने संस्था सचिव हरीश उपाध्याय और स्टाफ को फटकार लगाई तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, साफ-सफाई और नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मामले में बालगृह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Aditi Mangal Birthday Celebration as blood donation camp in Sawai Madhopur Vikalp Times

जन्मदिन को बनाया यादगार, पहली बार रक्तदान कर दूसरों को भी किया प्रेरित

सवाई माधोपुर: भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) हम्मीर शाखा द्वारा संस्था के स्थापना दिवस …

Retired bank manager donates 10 lakh for the development of a government school Binjari Sawai Madhopur Vikalp Times

10 लाख के दान से चमकेगा सवाई माधोपुर का यह सरकारी स्कूल, सरकार भी देगी 15 लाख

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur: जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग (Education Department) की संयुक्त पहल …

Vanshika Garg Jaipur Case family issues an open warning to the government of Rajasthan Jaipur Vikalp Times

वंशिका ह_त्याकांड: जन्मदिन पर छलका परिवार का दर्द, परिवार ने सरकार को दी खुली चेतावनी

जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के प्रताप नगर क्षेत्र से लापता होने के बाद मृ*त मिली …

Security stepped up in Ranthambore ahead of the rains in Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बारिश से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, श्रद्धालुओं और वन्यजीवों के लिए खास तैयारी

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : मानसून (Monsoon) के आगमन को देखते हुए रणथंभौर टाइगर …

Birthday News Road Accident lalsot kota mega highway bundi 10 July 26 vikalp times

जन्मदिन मनाने निकले थे, घर पहुंची मौ*त की खबर, ट्रक की टक्कर में दंपती की मौ*त

कोटा/बूंदी: बूंदी (Bundi) जिले के केशवरायपाटन (Keshoraipatan) थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !