Tuesday , 25 August 2026
Breaking News

पीएम मोदी बोले-‘पेट्रोल-डीजल कम जलाओ, सोना मत खरीदो’, आखिर क्या हैं मौजूदा हालात?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लगातार दूसरे दिन देशवासियों से ईंधन (Fuel) और संसाधनों का सीमित उपयोग करने की अपील की। वडोदरा(Vadodara) में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जहां संभव हो पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) का कम इस्तेमाल करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों व पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता दें। साथ ही कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) लागू करने और स्कूलों को ऑनलाइन क्लासेज चलाने का सुझाव दिया।

PM Modi said- Burn less petrol and diesel, don't buy gold, what is the current situation

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि जैसे देश ने कोरोना (Corona) संकट का मिलकर सामना किया था, वैसे ही मौजूदा हालात से भी भारत मजबूती से बाहर निकलेगा। उन्होंने विदेशों में रहने वाले भारतीयों से अपील की कि वे कम से कम पांच विदेशी मेहमानों को भारत घूमाने लेकर आएं, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले।

उन्होंने कहा कि सोने (Gold) के आयात पर देश की बड़ी विदेशी मुद्रा खर्च होती है, इसलिए हालात सामान्य होने तक लोग गोल्ड खरीदारी टालें। खाने के तेल (Oil) की खपत कम करने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि खाद्य तेल के आयात पर भी भारी पैसा खर्च होता है और इसका कम उपयोग देशहित में होगा।

इससे पहले पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर (Somnath Mandir) में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 11 मई 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण को याद करते हुए कहा कि उस समय दुनिया की बड़ी ताकतों ने भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की थी, लेकिन देश डटा रहा। उन्होंने कहा कि भारत ने इस परमाणु परीक्षण को “ऑपरेशन शक्ति” (Operation Shakti) नाम दिया था, जो हमारी परंपरा और शक्ति आराधना का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सांस्कृतिक शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंदिर को कई बार तोड़ा गया, लेकिन हर बार उसका पुनर्निर्माण हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती।

गौरतलब है कि 11 मई 1998 को अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) सरकार के दौरान भारत ने दूसरा परमाणु परीक्षण किया था। यह ऑपरेशन बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया था और इसकी भनक विदेशी खुफिया एजेंसियों तक को नहीं लगी थी। परीक्षणों के बाद अमेरिका, जापान समेत कई पश्चिमी देशों ने भारत पर आर्थिक और तकनीकी प्रति*बंध लगाए थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !