रणथंभौर रोड़ स्थित एक होटल में 1987 बेच के आरएनटी मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों की संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने चिकित्सकों की पुस्तिका संगम 2019 का विमोचन किया।
इस मौके पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि चिकित्सक का पेशा सेवा का है। चिकित्सक को धरती पर भगवान का रूप माना जाता है। ऐसे में चिकित्सकों का कर्तव्य है कि वे अपने मरीजों को सेवा भावना के साथ संभाले।

इस मौके पर देश-विदेश से आए चिकित्सकों ने कहा कि वे भले ही विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे है, लेकिन उनके दिल में हिन्दुस्तान बसता है। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने सभी चिकित्सकों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपने वतन के लिए हमेशा सेवा भाव रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। इस मौके पर डाॅ. अरसी इकबाल, अमेरिका से आए चिकित्सक डाॅ. मुस्तफा, दुबई से आए चिकित्सक मुर्तजा बंदूकवाला सहित अन्य चिकित्सकों ने विचार साझा किए। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि चाहे देश में रहे या विदेश में हिन्दुस्तान उनके दिलों में बसता है। इस मौके पर देश में चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में नए विचारों की जानकारी भी दी गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया