Sunday , 7 June 2026
Breaking News

संतोष कुमार स्वामी दूसरी बार कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष नियुक्त

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा सवाई माधोपुर जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार स्वामी एडवोकेट को दूसरी बार नियुक्त किया है। गौरतलब है की संतोष स्वामी के पहले कार्यकाल में सवाई माधोपुर जिले में सेवादल ने अपनी अलग पहचान बनाई है और पुरे जिले में स्वेत सैनिकों की फौज खड़ी की है।

 

सवाई माधोपुर जिले के कांग्रेस संगठन के पहले जिलाध्यक्ष है जिन्होंने जिले की चारों विद्यानसभा क्षेत्र में पैदल यात्रा निकाली है, सवाई माधोपुर जिले में निकाली गई आजादी गौरव यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के पेज पर तीन दिन तक ट्रेंड में रही है। संतोष स्वामी की मेहनत फलस्वरूप जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष के रूप में दूसरी बार नियुक्ति मिली है, संतोष कुमार स्वामी को दुसरी बार जिलाध्यक्ष बनाये जाने से सेवादल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

 

Santosh Kumar Swamy appointed as District President of Congress Seva Dal for the second time

 

दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने के बाद संतोष कुमार स्वामी ने जयपुर पीसीसी कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया। इस दौरान सेवादल सवाई माधोपुर द्वारा जिले में चलाये जाने वाले कार्यक्रम रीवाज बदलना है के पोस्टर का विमोचन अखिल भारतीय कोंग्रस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाईं व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत में किया।

 

एक दिवशीय कार्यशाला में सवाई माधोपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए संतोष स्वामी ने सेवादल सवाई माधोपुर द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम रिवाज बदलना है की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया की 20 जुलाई तक विधानसभा वार कार्यक्रम संयोजकों की नियुक्ति कर दी जायेगी। ये संयोजक 20 जुलाई तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मे दस्ते का व जत्ते का गठन कर दस्ता नायक, जस्ता नायक बना कर आम जन तक अगस्त माह मे पैदल यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को पहुचायेंगे और एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी वाला रिवाज बदलना है और इसे जनता जनार्दन बदलेगी तथा सवाई माधोपुर की चारों सीटे कांग्रेस जीत रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !