Thursday , 23 April 2026
Breaking News

गैंगस्टर कुलदीप जघीना हत्याकांड मामला: डीजीपी उमेश मिश्रा के बयान के बाद 2 आरोपी हिरासत में

राजस्थान के भरतपुर में कोर्ट ले जाते समय गैंगस्टर कुलदीप जघीना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में डीजीपी उमेश मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा की घटना के जिम्मेदार सभी बदमाशों की तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं जिसमें सफलता मिलने के चांस 99 परसेंट है। आपको जल्द ही इसका समाचार मिल जाएगा।” डीजीपी उमेश मिश्रा के इस बयान के कुछ ही देर बाद मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

 

वहीं घटना के अन्य आरोपियों की लोकेशन भी चिह्नित कर ली गई है। दरअसल, पुलिस गैंगस्टर को रोडवेज बस से भरतपुर कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। तभी अचानक आए बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या कर दी।

 

बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायर किए

 

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गैंगस्टर कुलदीप पर करीब 15 राउंड फायर किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गैंगस्टर कुलदीप का साथी विजयपाल बच गया। वहीं बस के अंदर उस समय सवारियां भी मौजूद थी जिससे वारदात के दौरान हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

 

Gangster Kuldeep Jaghina murder case- 2 accused in custody after DGP Umesh Mishra's statement

 

कुलदीप ने 10 महीने पहले की थी बीजेपी नेता की हत्या

 

मृतक गैंगस्टर कुलदीप उद्योग नगर थाना इलाके के गांव जघीना का रहने वाला था जिसने अपने ही गांव के बीजेपी नेता कृपाल सिंह की 4 सितंबर 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब कृपाल सिंह अपनी कार में सवार होकर सर्किट हाउस से अपने घर जा रहा था उस समय कुलदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद कुलदीप फरार हो गया था जिसे पुलिस ने एमपी से गिरफ्तार किया था।

 

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि गैंगस्टर कुलदीप जघीना और उसके साथी को पुलिस रोडवेज बस में जयपुर जेल से कोटला ला रही थी। उसी दरमियान अमोली टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमें कुलदीप की मौत हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली गई है और जिस गाड़ी से बदमाश आए थे उसको भी जब्त कर लिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !