राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर में आज सोमवार 31 अक्टूबर को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

शारीरिक शिक्षक नफीस अहमद ने बताया की प्रधानाचार्य द्वारका प्रसाद शुक्ला एवं वरिष्ठ अध्यापक प्रेमचंद्र रेगर ने सर्वप्रथम सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके बाद राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया