Saturday , 5 September 2026
Breaking News

89 पंचायतों के लिए होगा सरपंच एवं पंच का चुनाव

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी. सिंह ने पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के लिए प्रथम चरण में होने वाली 89 पंचायतों के पंच एवं सरपंच चुनाव के लिए नियम 23 सपठित 56 के अंतर्गत निर्वाचन की लोकसूचना जारी की।

Sarpanch Panch elections held 89 panchayats Sawai Madhopur
प्रथम चरण मे सवाई माधोपुर पंचायत समिति की 34, खंडार की 32 एवं चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के लिए चुनाव होगा। रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष 8 जनवरी को सुबह साढे दस बजे से सायं साढे चार बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। अगले दिन 9 जनवरी को सुबह साढे दस बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का कार्य होगा। वहीं अपरान्ह तीन बजे तक नाम वापसी का अंतिम समय होगा। नाम वापसी का समय समाप्त होने के पश्चात चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन होगा।
प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दल 16 जनवरी को प्रशिक्षण एवं सामग्री प्राप्त कर मतदान केन्द्रों पर पहुंचेंगे। प्रथम चरण का मतदान 17 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। सरपंच पद के लिए मतदान ईवीएम के माध्यम से तथा वार्ड पंच पद के लिए मतदान मतपत्र एवं मतपेटी के माध्यम से होगा। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना करवाई जाएगी। अगले दिन 18 जनवरी को उपसरपंच का चुनाव करवाया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !