Thursday , 23 April 2026
Breaking News

प्रथम चरण के नाम निर्देशन के लिए दल हुआ रवाना

नाम निर्देशन एवं निर्देशन पत्रों की संवीक्ष सहित अन्य सभी कार्य नियमों की अक्षरशः पालना करते हुए पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव कार्य करवाएं। ये बात उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम कैलाश चंद्र ने राजकीय महात्मा गांधी स्कूल साहूनगर में प्रथम चरण के लिए होने वाले पंचायत चुनाव के नाम निर्देशन, संवीक्षा, नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों से कही।

team left direct name first phase Panchayat raj election
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह के निर्देशों पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रथम चरण के लिए सवाई माधोपुर पंचायत समिति की 34, खंडार की 32 एवं चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों कुल 89 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच के चुनाव के लिए दलों को नाम निर्देशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सामग्री एवं प्रशिक्षण देकर रवानगी दी। रिटर्निंग अधिकारी एवं मतदान अधिकारी बुधवार 8 जनवरी को उक्त पंचायतों में निर्धारित समय पर नाम निर्देशन प्राप्त करेंगे। वहीं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, नाम वापसी तथा चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
रिटर्निंग अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को प्रथम चरण की पंचायत चुनाव नाम निर्देशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए रवानगी से पूर्व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एसडीएम रघुनाथम, एसीईओ रामचंद्र तथा दक्ष प्रशिक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया तथा चुनाव प्रक्रिया से संबंधित नियमों, भरे जाने वाले प्रपत्रों तथा इससे संबंधित सभी जानकारियां दी। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों द्वारा सवाल जवाब कर जिज्ञासाओं को शांत किया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा नियमों के अनुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए नाम निर्देशन के कार्य को सम्पन्न करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !