Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने किया आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण

दस्तावेजों का सुव्यवस्थित करने एवं साफ-सफाई के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर:- जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आज सोमवार को उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने सहायक निदेशक अजय शंकर बैरवा से विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यथोचित निस्तारण करने निर्देश दिए है।

 

निरीक्षण में एसडीजी, स्थानीय निकाय लेखे, ई-ग्राम, कृषि समंक, फसल कटाई प्रयोग एवं संस्था आधार आदि विभागीय कार्यों पर चर्चा कर जिले की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण की प्रगति तथा पेंडेंसी शून्य करने, बच्चों के जन्म का विवरण पहचान पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जनआधार की समस्या समाधान एवं प्रकाशन हेतु जिला स्तरीय हैल्पडेस्क के सफल संचालन के संबंध में जानकारी ली।

 

 

 

 

Sawai Madhopur Collector inspected the Economic and Statistics Office

 

 

इस दौरान उन्होंने कर्मिकों की उपस्थिति पंजीका की जांच की, जिसमें सभी कार्मिक मौके पर उपस्थित मिले। उन्होंने कार्यालय परिसर में दस्तावेजों का सुव्यवस्थित रूप से संधारण करवाने, पुराने कबाड़ को हटाने, कार्यालय में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करवाने के साथ-साथ कार्यालय को स्वच्छ रखने के निर्देश सहायक निदेशक को दिए।

 

 

उन्होंने कहा कि कार्यालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द प्रकरणों का निस्तारण करने व शत-प्रतिशत ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि परिवादियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं काटने पड़े, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आमजन के जो काम होने वाले हों, वे तुरंत हों और जो नहीं होने वाले हों, उसके लिए संबंधित से भली-भांति समझाइश कर मार्गदर्शन भी किया जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !