Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

डूंगरपुर : साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

डूंगरपुर: जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने पीएचईडी अधिकारियों से पंपिंग स्टेशन, जॉन के अनुसार वितरण एवं जल जीवन मिशन योजना के तहत की जा रही वितरण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उप निदेशक से पेंशन वेरिफिकेशन प्रगति तथा दिव्यांगों को चिन्हित करने एवं उपकरणों की आवश्यकता की प्रगति की जानकारी लेते हुए उपकरणों की आवश्यकतानुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में आगामी दिनों में संभावित आंधी तूफान के अलर्ट को देखते हुए बिजली विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं चिकित्सा विभाग को पूर्व से ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने जिले में चल रहे वैक्सीनेशन, शिविर एवं नस्ल सुधार कार्यक्रम के बारें में जानकारी दी।

 

Weekly review meeting held in Dungarpur

 

जिला कलक्टर ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा में अधिकारी ने बताया कि आगामी मौसम के लिए लेम्पस अनुसार खाद एवं बीज की डिमांड ले ली गई है। इस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कुलराज मीणा ने वितरण व्यवस्था समय पर हो इसके लिए पूर्व से ही योजना बनाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभाग वार समीक्षा करते हुए त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में पीडब्ल्यूडी, उद्यानिकी सही तान्या विभागों के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। बैठक में जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !