Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने मलारना डूंगर के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

सुरक्षा उपकरणों में खामिया पाई जाने पर कनिष्ठ अभियंता अखिलेश शर्मा को चार्जशीट देने निर्देश

सवाई माधोपुर:- मलारना डूंगर उपखण्ड क्षेत्र में स्थित पीएचसी भाड़ौती, 33/11 केवी सब स्टेशन भाड़ौती, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली, गौण मण्डी परिसर व उपखण्ड कार्यालय मलारना डूंगर का जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आज मंगलवार को निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली में समसा द्वारा 12.25 लाख की राशि से निर्माणाधीन हॉल का निरीक्षण कर उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर बद्रीनारायण को संबंधित संवेदक व कार्यकारी एजेन्सी के अधिकारियों से सम्पर्क कर कार्यों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता सुनिश्चित करने हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सड़क पर स्पीड ब्रेकर व साईनेज लगाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिए है। वहीं उन्होंने जीएसएस भाड़ौती कार्यालय में पहुंचकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर की तीन दिवस में साफ-सफाई के करवाने निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने जीएसएस में संधारित सुरक्षा उपकरणों में खामिया पाई जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कनिष्ठ अभियंता अखिलेश शर्मा को चार्जशीट देने के निर्देश उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर को दिए है।

 

 

 

Sawai Madhopur Collector inspected various offices of Malarna Dungar

 

 

उन्होंने गौण मण्ड़ी परिसर भाड़ौती में उपज पेटे, किसानों की बकाया राशि का राजफैड के अधिकारियों से सम्पर्क कर शीघ्र भुगतान करवाने के निर्देश उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बौंली नरेश कुमार साहू को दिए है। उन्होंने इस दौरान किसानों के लिए परिसर में उपज लेकर आने वाले किसानों के लिए छाया-पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए है। उन्होंने पीएचसी भाड़ौती में मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण करवाने के साथ-साथ अस्पताल में पडी अनुपयुक्त सामग्री का सक्षम स्तर से अनुमोदन कराकर आगामी 10 दिवस में निस्तारण करवाकर पालना रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

 

उन्होंने इस दौरान पीएचसी प्रभारी को अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों की सुविधा के लिए हैल्प डेस्क एवं उपयोगी फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने ग्राम पंचायत पीलवा में निर्माणाधीन पंचायत भवन कार्य का अवलोकन कर कार्य को गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश विकास अधिकारी मोहन सिंह को दिए है। इसके पश्चात उन्होंने उपखण्ड कार्यालय मलारना डूंगर में पूर्व में उच्च अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण प्रतिवेदनों का अवलोकन किया।

 

 

 

साथ ही उन्होंने राजस्व न्यायालय में पांच व दस वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करवाने, ई-फाईल संधारण करवाने, राज सम्पर्क पोर्टल व जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों का शीघ्र निस्तारण करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने इस दौरान तहसील कार्यालय मलारना डूंगर में सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी के बकाया प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, ई-फाईल संधारण व राजस्थान सम्पर्क पोर्टल व जनसुनवाई में दर्ज प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण करवाने के निर्देश तहसीलदार सीमा गुणावत को दिए है।

 

 

इसके साथ-साथ उन्होंने तहसील परिसर की साफ-सफाई, अनुपयुक्त सामग्री का आगामी 15 दिवस में निस्तारण करवाने के निर्देश भी तहसीलदार को प्रदान किए। इस दौरान सरपंच भाड़ौती दीनदयाल मीना, प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली राकेश मीना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !