Sunday , 7 June 2026
Breaking News

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमन भारती मीना ने प्रतिभागियों को दी रोजगारोन्मुख शिक्षा संबंधी जानकारी

सवाई माधोपुर:- जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा जिले में चलाए जा रहे नवाचार के तहत सूचना केन्द्र, सवाई माधोपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक निःशुल्क वाचनालय की सुविधाएं मिल रही है।

 

उप निदेशक हेमन्त सिंह ने बताया कि बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने व प्रतियोगी परीक्षा सफलता दिलवाने के उद्देश्य से वाचनालय में रिक्त रही सीटों पर जरूरतमंद छात्राओं को परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्राथमिकता से प्रवेश दिया जा रहा है। प्रत्येक माह की 1 एवं 15 तारीख को रिक्त हुई सीटों पर छात्राओं का पंजीकरण किया जाता है। वाचनालय में पंजीकरण के लिए छात्राओं को अपने आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साईज की फोटो कार्यालय में जमा करवानी होती है।

 

 

Assistant Professor Dr. Suman Bharti Meena gave information related to employment-oriented education to the participants.

 

 

 

उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए सूचना केन्द्र, सवाई माधोपुर में संचालित वाचनालय मददगार साबित हो रहा है। यहां प्रतिदिन 50 से अधिक प्रतिभागी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आ रहे है। उन्होंने कहा कि वाचनालय खोलने का उद्देश्य सवाई माधोपुर शहर की छात्राओं को शैक्षणिक उन्नयन, कौशल विकास, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्ति, अधिकाधिक समय वाचनालय में अध्ययन हेतु प्रेरित करना है।

 

सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय, रानपुर, कोटा की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमन भारती मीना द्वारा आज मंगलवार को सूचना केन्द्र वाचनालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर रोजगारोन्मुख शिक्षा संबंधी करियर गाइडेंस प्रदान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !