सवाई माधोपुर: जिला पत्रकार विकास समिति पंजीकृत की बैठक गत गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित की गई। जिला पत्रकार विकास समिति के फाउंडर सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार तथा आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा की उपस्थिति में आयोजित बैठक में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं तथा जिला प्रशासन द्वारा मीडिया की उपेक्षा और अनदेखी पर सभी उपस्थित पत्रकारों ने रोष जताया।

बैठक में सर्व सम्मति से विकास समिति पंजीकृत के वार्षिक चुनाव पर चर्चा हुई। जिस पर राजेश शर्मा ने पत्रकार विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में भास्कर डिजिटल के पत्रकार नरेंद्र भारद्वाज उर्फ बंसी का प्रस्ताव रखा। जिस पर बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने भी एक स्वर में समर्थन किया और सर्व सम्मति से भास्कर डिजिटल संवाददाता नरेंद्र भारद्वाज बंशी को आगामी वर्ष के लिए समिति का अध्यक्ष चुना गया।
इस मौके सभी पत्रकारों, सूचना एवं जनसंपर्क उपनिदेशक, सहायक जन सम्पर्क अधिकारी एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मचारियों ने नव मनोनित अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज बंशी का मल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, बजरंग सिंह राजावत, गिरिराज शर्मा, दिलीप पाटीदार, सुनील जोशी, राजमल जैन, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र जोलिया, अभिमन्यु सिंह, पीआरओ हेमंत सिंह, एपीआरओ सुरेंद्र मीना, शिवकुमार, सादिक अली आदि लोग मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया