जिला पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए जिला हाजा की सुरक्षा को चाक चौबन्द रखने के उद्देश्य से हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व प्रकाश चन्द अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी के निकट सुपरविजन में अभियान चला गया। अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले में निवासरत खानाबदोष (झुग्गी छोपडीयों मे रहने वाले लोगों) का सत्यापन किया गया।

इस दौरान उनके आधार कार्ड व फोटो का मिलान किया गया। सम्पूर्ण रिकार्ड की जाॅच की गई व बाहर जिलों से आकर रहने वाले लोगों के सम्बन्धित थाना से आपराधिक रिकाॅर्ड की जाँच कर चाल चलन (आपराधिक गतिविधि) के बारे मे भी जानकारी की गई। ताकि जिला हाजा में शान्ति व्यवस्था बनी रहे व किसी भी प्रकार की कोई भी आपराधिक गतिविधि होने से पूर्व ही अंकुश लगाया जा सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया