Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस – कलेक्टर एवं प्रशासन के अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

सवाई माधोपुर का स्थापना दिवस – कलेक्टर एवं प्रशासन के अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

Sawai Madhopur Utsav Preparations
सवाई माधोपुर 18 जनवरी। सवाई माधोपुर के 257 वें स्थापना दिवस को सवाई माधोपुर उत्सव के रूप में 19 एवं 20 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां की गई है। यह उत्सव आमजन की आवाज बने तथा अधिक से अधिक लोग इस उत्सव से जुडे, इसके लिए सभी सभी तैयारिया की गई है।
सवाई माधोपुर उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह एवं अन्य अतिथि भी भाग लेंगे।
जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सवाई माधोपुर उत्सव को आमजन की आवाज बनाने तथा यहां आने वाले पर्यटक सवाई माधोपुर की कला, संस्कृति, परिवेश एवं लोक रंग से रूबरू कराने के लिए 19 व 20 जनवरी को दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एडीएम कैलाश चंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव, एसीईओ रामचंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस, यातायात आदि के प्रभारियों ने शोभायात्रा मार्ग एवं अन्य स्थानों का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने 72 सीढी स्कूल, शहर के तिराहे से पुलिस चौकी, हरसहाय कटला होते हुए तिराहे तक शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने राजबाग मैदान तथा इंदिरा मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पूरी तैयारियों के निर्देश दिए। इसी प्रकार नगर परिषद परिसर में सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं इसकी व्यवस्थाओं को भी जांचा।
सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का आगाज 19 जनवरी को सुबह साढे सात बजे रन फोर सवाई माधोपुर से होगा। यह दौड़ दशहरा मैदान से कृषि उपज मंडी प्रांगण तक होगी। इसके बाद प्रातः 9 बजे रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में महाआरती का आयोजन होगा। दस बजे से वन्यजीव एवं बाघ संरक्षण विषय पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक संग्रहालय में होगा। श्रेष्ठ फोटो को पुरस्कार भी दिया जाएगा। सुबह 11 बजे नगर परिषद परिसर में महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। 11 बजे से ही दंडवीर बालाजी से मुख्य बाजार होते हुए राजबाग तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। राजबाग में दोपहर एक बजे पारम्परिक ग्रामीण खेल, रस्सा कस्सी, नींबू चम्मच दौड़, मटका दौड़, फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता तथा पगड़ी बांधना आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन इंदिरा मैदान में रात्रि 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ ही ख्याति प्राप्त कलाकार मोरू सपेरा द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार कॉमेडियन रविन्द्र जॉली भी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के बाद इंइिरा मैदान पर आतिशबाजी भी की जाएगी।
सवाई माधोपुर उत्सव के दूसरे दिन 20 जनवरी को सुबह 8 बजे घुडसवारी संदेश (माई फिटनेस पर) कार्यक्रम, सुबह 11 बजे शिल्पग्राम में ग्रामीण परिवेश से जुड़ी महिलाओं की मांडना प्रतियोगिता लाइव शो कार्यक्रम होगा। पुलिस लाइन मैदान पर दोपहर 12 बजे बाहर से आई टीम एवं स्थानीय टीम के बीच फुटबॉल मैच होगा। वहीं दोपहर दो बजे दशहरा मैदान पर स्थानीय टीमों की विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। दोपहर एक बजे से राजकीय महाविद्यालय में वन्य जीवों पर आधारित मैजिशियन शो भी लोगों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी। साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा सवाई माधोपुर के संबंध में बनाई गई पुस्तिका सोवेनियर का विमोचन भी इसी दिन होगा। रात्रि को सात बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें वीर रस के कवि विनीत चौहार, हास्य रस के डॉ. भगवान मकरंद, दिल्ली की कवयित्री पूनम वर्मा, लटूरी लट्ठ, मैनपुरी के सतीश मधुप एवं अन्य कवियों द्वारा कविता पाठ किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने सभी नागरिकों, यहां आने वाले पर्यटकों एवं आमजन से सवाई माधोपुर उत्सव में सहभागिता निभाकर इससे जुडने तथा उत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया है।
सवाई माधोपुर उत्सव के संबंध में शनिवार को कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने कलेक्टर कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक उत्सव की अंतिम तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं दुरस्त रखते हुए उत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के संबंध में निर्देश दिए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !