Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

धूमधाम से मनाया सवाई माधोपुर का 257वॉं जन्म दिन

sawai madhopur utsav - programs
सवाई माधोपुर, 19 जनवरी। सवाई माधोपुर शहर का 257वॉं स्थापना दिवस रविवार को आम और खास ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित स्थापना दिवस एवं सवाई माधोपुर उत्सव कार्यक्रम में रन फॉर सवाई माधोपुर मैराथन,  त्रिनेत्र गणेश की महा आरती सहित अन्य कार्यक्रम हुए। नगर परिषद परिसर में सवाई माधोपुर के संस्थापक महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर पर्यटन और देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, राजसमन्द सांसद दीया कुमारी, गंगापुर विधायक रामकेश मीणा, बामनवास विधायक इन्द्रा मीणा, जिला कलेक्टर डॉ. एस. पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अनिरुद्ध भरतपुर, नगर परिषद सभापति गीता सैनी समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, आमजन, देशी और विदेशी पर्यटक और विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

जिले में पर्यटन को बढावा देंगे-
पर्यटन और देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने 72 सीढी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शहर के संस्थापक सवाई माधोसिंह प्रथम को नमन करते हुये आश्वासन दिया कि जिले में पर्यटन विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार और धरोहर संरक्षण कार्य को प्राथमिकता से धरातल पर लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सवाई माधोपुर समेत पूरे राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित होकर कार्य कर रही है। रणथम्भौर में पर्यटन काफी विकसित है लेकिन जिले के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी ज्यादा फोकस करेंगे। इसके लिये नये पर्यटन सर्किट बनाने  और राज्य की नई पर्यटन नीति बनाने का कार्य इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के परामर्श से कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से निवेदन किया कि ज्यादा ट्यूरिस्ट फ्रेंडली बने, पर्यटकों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा की भावना दें। राजसमन्द सांसद की मांग पर उन्होंने शहर में होटल मैनेजमेंट इन्स्टीट्यूट के जल्द निर्माण और खण्डार विधायक अशोक बैरवा की मॉंग पर खण्डार किले समेत जिले के अन्य पर्यटन स्थलों के विकास के लिये पूरा प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

राजसमन्द सांसद दीया कुमारी ने शहर के नियोजित विकास और स्थापत्य, धरोहर  के लिये संस्थापक सवाई माधोसिंह प्रथम को सादरांजलि दी तथा बताया कि पर्यटन और अमरूद प्रसंस्करण के क्षेत्र में जिले में विकास की अपार सम्भावना है। उन्होंने इस कार्य में हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भले ही वर्तमान में वे सवाई माधोपुर की जनप्रतिनिधि नहीं है, लेकिन सवाई माधोपुर के हर व्यक्ति के लिए उनके दरवाजे सदैव खुले हुए है।

खण्डार विधायक अशोक बैरवा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास का विस्तृत खाका खिंचते हुये पर्यटन और देवस्थान मंत्री से इस सम्बंध में प्रयास करने का निवेदन किया जिससे देशी-विदेशी पर्यटक रणथम्भौर देखने आये तो अतिरिक्त 1-2 दिन खण्डार किला व अन्य रमणीय और ऐतिहासिक धरोहरों की यात्रा करें जिससे जिले में रोजगार और समृद्धि के अधिक अवसर आयें।

गंगापुर विधायक रामकेश मीणा ने जिले में पर्यटन के माध्यम से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोडने का आव्हान किया। उन्होंने स्थापना दिवस कार्यक्रम के सफल और भव्य आयोजन के लिये पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की प्रशंषा की।
बामनवास विधायक इन्द्रा मीणा ने कहा कि राज्य सरकार जिले का सर्वांगीण विकास कर रही है। आमजन भी जागरूक रह कर अपनी भागीदारी निभायें तथा सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाये।

जिला कलेक्टर डॉ. एस. पी. सिंह ने 2 दिवसीय समारोह की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुये इस भव्य आयोजन के लिये पर्यटन और देवस्थान मंत्री का आभार प्रकट किया। सभी वक्ताओं ने सवाई माधोसिंह प्रथम का स्मरण करते हुये शहर को स्वच्छ रखने, पर्यटन विकास और रोजगार संवर्धन के लिये मिलकर प्रयास करने का आव्हान किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर के अनुपम प्रयासों से प्रकाशित कॉफी टेबल बुक ’’डिस्कवरिंग रणथम्भौर-सवाई माधोपुर’’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बालेन्दु सिंह, सीसीएफ मनोज पाराशर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इसके पश्चात पर्यटन और देवस्थान मंत्री, राजसमन्द सांसद तथा अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने  दण्डवीर बालाजी  मंदिर में पूजा अर्चना की तथा सवाई माधोपुर ष्शहर समेत देश-प्रदेश की समृद्धि और सभी की खुशहाली के लिये गणेशजी से प्रार्थना की।
विदेशी पर्यटकों ने शोभा यात्रा की शोभा बढाई:-सवाई माधोपुर उत्सव के तहत सवाई माधोपुर शहर के दण्डवीर बालाजी से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों के साथ शोभा यात्रा को पर्यटन और देवस्थान मंत्री, राजसमन्द सांसद कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, जिला परिषद सीईओ सुरेश यादव, एडीएम कैलाश चंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव, जिला परिषद एसीईओ रामचंद्र मीना सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस शाही शोभा यात्रा का नेतृत्व किया। शोभा यात्रा में बडी संख्या में विदेशी पर्यटक शामिल रहे। शोभा यात्रा में लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी, इसमें लोक कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुति भी दी। वहीं बडी संख्या में महिलायें माथे पर कलश लेकर मांगलिक गीत गाते हुये यात्रा की भव्यता को बढा रही थी। इस दौरान शहर की छतों पर मौजूद आम नागरिकों ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की। शहर के मुख्य रास्तों से गुजरती हुई यह शोभा यात्रा राजबाग मैदान पहुंची।

रन फोर सवाई माधोपुर में दौडे लोग:- स्थापना दिवस के तहत सवाई माधोपुर उत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज रन फॉर सवाई माधोपुर से हुआ। दौड को जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह ने हम्मीर सर्किल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंच कर सम्पन्न हुई। रन फोर सवाई माधोपुर में सवाई माधोपुर के आमजन, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों, जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों ने भाग लिया।

त्रिनेत्र गणेश की महाआरती का हुआ आयोजन:-
सवाई माधोपुर उत्सव के तहत जन जन के आराध्य रणथंभौर किला स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में महा आरती का आयोजन हुआ। राजसमंद सांसद दीया कुमारी, जिला कलेक्टर डॉ एस.पी.सिंह सहित जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लोगों की उपस्थिति में महा आरती हुई। महा आरती में सवाई माधोपुर एवं प्रदेश की जनता की खुशहाली की प्रार्थना की गई। महा आरती में लोगों ने बढ-चढकर भाग लिया।

फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया सवाई माधोपुर का वैभव:-
सवाई माधोपुर उत्सव के तहत राजीव गांधी प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिला कलेक्टर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित फोटो के माध्यम से सवाई माधोपुर के वैभव एवं प्राकृतिक संसाधनों के प्रचार-प्रसार की सराहना की। फोटो प्रदर्शनी के दौरान सवाई माधोपुर जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन, पुरामहत्व एवं वन्य जीवों पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी से आम आदमी को लाभ पहुंचने की आशा व्यक्त की। उन्होंने फोटो प्रदर्शनी के लिए फोटो कलेक्शन में विशेष सहयोग देने वाले फोटोग्राफर अनिल कुमार शर्मा करौली के कार्य की सराहना की।

नगर परिषद परिसर में हुआ प्रतिमा पर माल्यार्पणः-
सवाई माधोपुर नगर के संस्थापक सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। पुष्पांजलि कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, राजसमंद सांसद दीया कुमारी, विधायक गंगापुर रामकेश मीणा, विधायक बामनवास इंद्रा मीना, जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अनिरू़़द्ध भरतपुर, नगर परिषद सभापति गीता सैनी सहित अन्य अधिकारियांे एवं जन प्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सवाई माधोपुर के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

परंपरागत खेलों में उत्साह से लिया भागः-
उत्सव के तहत शहर के राजबाग मैदान में परंपरागत ग्रामीण खेलों का आयोजन हुआ जिसमें रस्साकशी प्रतियोगिता को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया। पुरूष रस्साकशी प्रतियोगिता में वाईएमसी क्लब एवं महिला रस्साकशी में मानटाउन क्लब विजेता रहे। इसी प्रकार मटका दौड में पिस्ता मीना प्रथम, सरोज द्वितीय एवं लक्ष्मी तृतीय रही। चम्मच दौड में शरीफ प्रथम, कासिम द्वितीय, कार्तिक तृतीय रहा। जलेबी दौड में हर्षित प्रथम, राधिका द्वितीय एवं मौहम्मद दानिश तृतीय रहे। साफा बांधने की प्रतियोगिता में रघुवीर सिंह प्रथम, शुभम द्वितीय एवं रूपनारायण तृतीय रहे। विजेताओं को जिला परिषद एसीईओ रामचंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी रामखिलाडी बैरवा, डीडी आईसीडीएस प्रियंका शर्मा, राशि लोढा, सुरेश गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सवाई माधोसिंह प्रथम अलंकरण कार्यक्रम में भी की शिरकत:- खासा कोठी में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन और देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने जिले की प्रतिभाओं बुद्धिप्रकाश जैन,  डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, शान्तनु शर्मा, डॉ. गजानंद सिंह तुनगरिया, रहीश खान को सवाई माधोसिंह प्रथम अलंकरण से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के विकास के लिये मिलकर प्रयास करने तथा जिले की ऐतिहासिक धरोहरों के बेहतर रखरखाव की आदत और संस्कृति विकसित करने का आव्हान किया। उन्होंने युवाओं और बच्चों को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाने की भी अपील की। कार्यक्रम में राजसमन्द सांसद दिया कुमारी भी उपस्थित रही।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !