एसडीपीआई की जिला कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान खान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में आगामी नगर परिषद के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा कर वार्डों में चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की राय ली गई। जिला महासचिव साहिल खान ने पार्टी के द्वारा किए गए कार्यक्रमों का ब्योरा पेश किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष जफर अहमद अमीन, प्रदेश महासचिव अशफाक हुसैन, प्रदेश सेक्रेट्री सादिक सर्राफ, जिला अध्यक्ष शहाबुद्दीन अहमद राईन, जिला महासचिव साहिल खान, जिला उपाध्यक्ष रईस अहमद जैदी, सचिव मोहम्मद उस्मान, कमेटी मेंबर मंजूर अली, अब्दुल रशीद, अतीक खान, विधानसभा अध्यक्ष ऐजाज खान, उपाध्यक्ष शायर फिरोज खान, विधानसभा महासचिव शाकिर राईन, सचिव सलीम अल्वी, कमेटी मेंबर मोहम्मद अली, खंडार विधानसभा अध्यक्ष अहसान खान सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया