Thursday , 22 October 2026
Breaking News

45 से अधिक उम्र के लोगों को लगाई कोविड वैक्सीन की द्वितीय खुराक

हैल्थ वैलनेस सेन्टर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया सवाई माधोपुर पर आज गुरुवार को कोविड-19 का द्वितीय टीका एडवोकेट कुंजबिहारी अग्रवाल अध्यक्ष विजेश्वर ट्रस्ट और वैध नाथूलाल शर्मा अध्यक्ष जिला गौत्तमाश्रम ट्रस्ट को कोविड वैक्सीन लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कोविड को हराने के लिए जिले में वृद्धजनों में काफी उत्साह रहा। वैक्सीन लगवाने के लिए उक्त अस्पताल में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आज शहरी प्राथमिक केन्द्र बजरिया पर 45 वर्ष से अधिक आयु वाले व हेल्थ केयर वर्कर फ्रन्ट लाईन वर्कर आदि को टीका लगाया गया।
इस अवसर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ. संदीप शर्मा ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया में वृद्धजनों के लिए द्वितीय खुराक आज से कोविड-19 टीकाकरण शुरू किया गया। उन्होंने बताया की अपने स्तर पर प्रचार प्रसार कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अस्पताल में गुरूवार को टीका लगवाने के लिए कई लोग पहुंचे, जिसमे काफी संख्या मे महिलाएं भी थी।

Second dose of Covid vaccine given to people above 45 years of age

लाभार्थीयों से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबेक लिया। उन्होंने टीका लगने के बाद भी कोविड गाइड लाइन की पालना करने की अपील की। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ. सन्दीप शर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद शर्मा, वैक्सीनेटर चन्दा रानी व संगीता, ज्योति मीना व मनोज मेहरा वैरिफायर, आदि कोविड-19 टीकाकरण सेशन में उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !