Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रणथंभौर टाइगर प्रोजेक्ट में गत 1 साल में हुए सभी निर्माण कार्यों की होगी जांच

जिला प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा ने आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आमजन की सार्वजनिक और निजी समस्याएं सुनी तथा सम्बंधित अधिकारियों को इनका जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में खंडार विधायक अशोक बैरवा, जिला प्रभारी सचिव और सम्भागीय आयुक्त पी.सी. बेरवाल, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, नगर परिषद सभापति उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके लिये जन सूचना पोर्टल, जन कल्याण पोर्टल, सम्पर्क पोर्टल, 181 हैल्पलाइन के सफल संचालन के साथ ही जनप्रतिनिधि और अधिकारी नियमित सुनवाई भी कर रहे हैं।
प्रभारी मंत्री ने खंडार विधायक की शिकायत पर कमेटी गठित करने के निर्देश दिये। यह कमेटी रणथंभौर टाइगर प्रोजेक्ट में गत 1 साल में हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, भुगतान, वन भूमि में अवैध मिट्टी खनन कर 6 लेन हाईवे निर्माण में काम लेने की जॉंच कर एक माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कमेटी में अधीक्षण अभियंता पीएचईडी, एक्सईएन आरयूआईडीपी तथा एक एईएन को शामिल किया गया है।
खंडार विधायक की मांग पर प्रभारी मंत्री ने बोदल में आबादी भूमि में वन विभाग द्वारा बनाई सुरक्षा दीवार को हटाने के निर्देश दिये। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में शिथिलता बरतने की गोविन्द शुक्ला की शिकायत पर भी प्रभारी मंत्री ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
श्रीराम कॉलोनी, गंगापुर सिटी निवासी दयाराम माली ने उसके आवासीय प्लॉट की चारदीवारी नियम विरूद्ध तोड़ने की शिकायत की। इस पर प्रभारी मंत्री ने जांच करवाने का आश्वासन दिया तथा गलत कार्रवाई पाई गई तो सम्बंधित अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
रेलवे कॉलोनी, सवाई माधोपुर निवासी रामप्रकाश कलाल ने बताया कि उसकी खान एमएल नम्बर 59/88 में से लगभग 545 टन चेजा वन विभाग के 2 अधिकारियों ने गैर कानूनी रूप से खनन कर बिना नम्बर के वाहनों से उसे बाहर भेज कर खुर्दबुर्द कर दिया। सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक द्वारका प्रसाद वर्मा ने वर्तमान प्रबंधन द्वारा उसे परेशान करने तथा यात्रा भत्तों का भुगतान नहीं करने के आरोप लगाये। इस पर प्रभारी मंत्री ने जांच का आश्वासन दिया।
प्रभारी मंत्री ने सीवरेज लाइन का बकाया कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण गुणवत्ता के साथ करने तथा बम्बोरी में बकाया क्षेत्र को इसी प्रोजेक्ट या किसी अन्य योजना में पूरा करवाने के निर्देश दिये। पार्षद रेखा रानी गुर्जर ने बताया कि बम्बोरी के विद्यार्थियों को कक्षा 8 पास करने के बाद 34 किमी दूर मानटाउन या आलनपुर जाना पड़ता है, स्थानीय विद्यालय को सैकण्डरी में क्रमोन्नत कर दिया जाए तो विद्यार्थियों विशेषकर बालिकाओं का ड्रॉप आउट रूक जाएगा। इस पर प्रभारी मंत्री ने बताया कि नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजेंगे।
आटून खुर्द के ग्रामीणों ने श्मशान के रास्ते से अतिक्रमण हटाने तथा 2018-19 में स्वीकृत गौरव पथ का निर्माण पूर्ण करवाने की मांग की। इस पर प्रभारी मंत्री ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। गौरव पथ का निर्माण 26 मार्च, 2019 में पूर्ण हो जाना था लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं होने को गम्भीर मानते हुए 2 माह में पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिये। बौंली निवासी तनसुख वर्मा ने उसकी खातेदारी भूमि पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की। इस पर प्रभारी मंत्री ने सीमाज्ञान कर पत्थरगढी करवाने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने नारोली चौड़, काजी कोंडली, सुंदरी पिपलाई व अन्य स्थानों जहां पेयजल समस्या होने की शिकायत आयी, समस्या समाधान करने, जरूरत पड़ने पर टैंकरों की संख्या बढ़ाने तथा इन सभी गांवों को जल जीवन मिशन से जोड़ने के प्रस्ताव बनाकर कार्य स्वीकृत करवाने के निर्देश दिये। अभी जिले में 10 समस्याग्रस्त गांवों में टैंकरों से पेयजल सप्लाई की जा रही है।
कालूराम बैरवा निवासी कुस्तला ने बकाया बिल 22 हजार रूपये जमा करवाने के बावजूद बिजली कनेक्शन पुनः जोड़ने में जेवीवीएनएल की लापरवाही की शिकायत की। इस पर प्रभारी मंत्री ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। रामसिंहपुरा में ट्रांसफॉर्मर जल जाने के 3 माह बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाने तथा इससे फसल नष्ट हो जाने की शिकायत पर जेवीवीएनएल अधिकारियों को लताड लगायी तथा गुरूवार को ही ट्रांसफार्मर रखवाने के निर्देश दिये।
सवाई माधोपुर नगर परिषद कार्मिकों की गलती से नक्शा गलत बन जाने तथा वर्ष 2015 से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं करने की सियाराम मीणा की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि यह आयुक्त की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि परिवादी को जल्द से जल्द राहत मिले।

All the construction work done in the last 1 year in Ranthambore Tiger Project will be investigated

उन्होंने शिवाड़ में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। जिला मुख्यालय पर रेलवे कॉलोनी के पास नाले पर अतिक्रमण से गन्दे पानी की निकासी न होने की शिकायत की भी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये। एक निजी नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधन द्वारा बालिका विद्यार्थियों को परेशान करने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने जिला कलेक्टर को जांच करवाने के निर्देश दिये। सुनारी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पंचों को धमकाने, गाली गलौच करने, भ्रष्टाचार करने की शिकायत पर जिला परिषद सीईओ को बीडीओ से जांच करवाने के निर्देश दिये।
वन विभाग ने 3 साल पहले पर्यटन गाईडों की भर्ती की थी। इन 36 सफल आवेदकों ने गत जनसुनवाई में प्रभारी मंत्री को परिवाद दिया था। गुरूवार को हुई जनसुनवाई में ये गाईड पुनः परिवाद लेकर प्रस्तुत हुए। इस पर डीएफओ ने बताया कि जिस गाईडलाइन के हिसाब से इन्हें चुना गया था, उसे मुख्यालय ने निरस्त कर दिया है। अब नई गाईडलाइन को स्वीकृत करवा कर उसके हिसाब से पुनः भर्ती की जाएगी। इस पर प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि भविष्य में अधिकारियों की गलती से युवाओं का कीमती समय बर्बाद नहीं होना चाहिए, गाईड भर्ती जल्द करें ताकि जिले के युवाओं को पर्यटन में अधिक रोजगार मिले।
खंदार विधायक ने मनरेगा में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र सभी परिवारों को समय पर लाभान्वित करने के भी निर्देश दिये।
सम्भागीय आयुक्त ने निर्देश दिये कि मनरेगा समेत ग्रामीण विकास की प्रत्येक योजना में बजट और कार्यों का ग्राम पंचायतवार आवंटन इस प्रकार करें कि सभी का समन्वित विकास हो सके। समान जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थिति वाली पंचायतों में बजट आवंटन में ज्यादा अंतर है तो इसकी समीक्षा करें तथा प्रस्ताव तैयार करने, मस्टर रोल जारी करने में किसी की शिथिलता है तो कठोर कार्रवाई करें।
कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक प्रस्तावित, स्वीकृत और संचालित कार्यों, बजट, क्रियान्वयन में आ रही बाधा की विस्तृत जानकारी जन प्रतिनिधियों को दे ताकि वे बेहतर निगरानी रखें तथा कहीं स्थानीय लोगों में योजना को लेकर गलतफहमी हो तो आमजन से समझाइश कर सकें।
इस अवसर पर एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद सीईओ आर.एस. चौहान, एसडीएम कपिल शर्मा, एसई जेवीवीएनएल, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, सीएमएचओ, तहसीलदार प्रीति मीणा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !