जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, सवाई माधोपुर (माॅडल कॅरियर सेन्टर) द्वारा 22 से 27 दिसम्बर तक ऑनलाईन प्लेसमेंट ड्राईव (वर्चुअल) का आयोजन कियाा जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी विवेक भारद्वाज ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र की कंपनी गांगी स्टार सिक्योर सोल्यूशन द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड पद हेतु लगभग 100 पदों की भर्ती की जाएगी।

जिसमें योग्यता दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन एवं उम्र 18-35 वर्ष संबंधित पद हेतु वेतनमान 9500-13000 मासिक एवं किसान वृद्धि बायो प्लांटेक कंपनी द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव पद हेतु लगभग 30 पदों की भर्ती की जाएगी। जिसमें योग्यता दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन एवं आयु 30 वर्ष संबंधित पद हेतु वेतनमान 9100 मासिक। पंजीकृत युवाओं का 28 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक कम्पनी द्वारा ऑनलाईन साक्षात्कार लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के फेसबुक पेज को लाईक एवं कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर 7339852946 पर मैसेज भेज सकते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया