Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आम रास्ते पर गंदगी देखकर सभापति ने जेसीबी मंगवाकर हाथों हाथ करवाई सफाई

सभापति आपके द्वार अभियान के तहत नगर परिषद सभापति रमेश बैरवा रोजाना विभिन्न वार्डों में जाकर जनसमस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। पार्षद नीरज मीणा ने बताया कि गुरुवार को सुबह के समय सभापति ने नगर परिषद के आवासन मंडल और आलनपुर क्षेत्र से संबंधित वार्ड 20, 21, 22, 45, 46, 47 और 48 का औचक निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान सभापति रमेश बैरवा ने हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अस्पताल की तरफ जाने वाले आम रास्ते पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की।

 

इस पर वहां उपस्थित स्थानीय निवासियों ने सभापति से यहां आए दिन गंदगी से होने वाले परेशानियों से अवगत करवाया तथा तुरंत कचरा निस्तारण करवाने की मांग की। इस पर सभापति ने संबंधित एरिया के सफाई निरीक्षक को मौके पर जेसीबी मंगवाकर गंदगी निस्तारण करने के निर्देश दिए, साथ ही यहां भविष्य में गंदगी की शिकायत न मिले, इसकी भी मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। सभापति ने सभी वार्डों में लोगों की जनसमस्याओं को भी सुना। स्थानीय निवासियों ने सभापति से सड़क, लाइट व्यवस्था, अतिक्रमण, जल आपूर्ति आदि को लेकर कई समस्याओं से अवगत करवाया, जिस पर सभापति ने सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया।

 

Seeing the dirt on the common road, the Chairman ordered a JCB and got the cleaning done by hand

 

सभापति ने बताया कि नगर परिषद के नियमित एवं ठेके पर कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के मार्गदर्शन में वार्ड-वार्ड जाकर आमजन की समस्याओं को सुना जा रहा है तथा मौके ही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी किया जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

सभापति रमेश बैरवा ने आमजन तथा व्यापारियों से भी सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से ही नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। सभी वार्डवासी एवं दुकानदार सड़क पर कचरा न फेंककर डस्टबीन में कचरा डाले व नगर परिषद के ओटो टिपर वाहन पहुंचने पर उसमें गंदगी का निस्तारण करें। निरीक्षण के दौरान सभापति के साथ पार्षद नीरज मीना, पार्षद चंदन सिंह, अभयंकर शर्मा, जिनेन्द्र शर्मा, हनुमान प्रसाद माली, मीना सैनी, नाजिया बानो, गिर्राज प्रसाद गुर्जर मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !