कोटा: कोटा ग्रामीण जिले की सिमलिया थाना पुलिस ने लाखों की धो*खाधड़ी के एक आरोपी को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त कि है। पुलिस ने आरोपी सोमनाथ पंचोली निवासी पोलाईकला सिमलिया को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बैंक में ग्रामीण कर्मचारी के रूप में काम करता है। आरोपी अकाउंट को एक्टिव करने का झां*सा देकर 13 लाख रुपए ह*ड़पकर तीन महीने से फरार था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 6 जून को पोलाईकला निवासी किशनलाल ने परिवाद दिया था, जिसमें बताया गया है कि उसके मकान में बैंक की ब्रांच संचालित है। बैंक में सोमनाथ ग्रामीण कर्मचारी के रूप में काम करता है। आरोपी ने निष्क्रिय खातों को एक्टिव करवाने के नाम पर कमीशन देने का झां*सा दिया।
उससे 13 लाख रूपए ह*ड़प लिए। इसके बाद आरोपी फ*रार हो गया।परिवाद की जांच के बाद 3 अगस्त को थाने में मामला दर्ज किया गया। साइबर सेल और तकनीकी सहायता से आरोपी को सांगोद से गिर*फ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
